लखनऊ

UP Weather Forecast Today: लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के भी आसार

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते आज यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 24 जिलों में चार दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Weather Forecast Today in Hindi: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में पड़ रहा है। इसका प्रभाव यूपी में भी आज देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। आज कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा बिजली की गरज-चमक भी आज देखने को मिल सकती है। अगले 2-3 दिन यूपी का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यूपी के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अयोध्या, कन्नौज, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, गोंडा, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, कासगंज और लखीमपुर खीरी शामिल हैं। इसके अलावा मेरठ, मथुरा, शामली, रामपुर और मैनपुरी में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी के जिलों का तापमान

आज पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। आइए जानते हैं कि आज यहां का तापमान कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह लखनऊ का तापमान 14.9 डिग्री, प्रयागराज का 13.4 डिग्री, आगरा का 12.7 डिग्री और कानपुर ke 12.2 डिग्री दर्ज हुआ है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article