Lucknow News: गोमतीनगर में बैंककर्मी पत्नी और अपनी बहन को गोली मारने के बाद युवक ने की आत्महत्या

Lucknow News: लखनऊ के पॉश गोमतीनगर इलाके में SBI कर्मचारी मानस बाजपेई ने ICICI बैंक में कार्यरत पत्नी दिव्या मिश्रा और अपनी बहन सीमा की गोली मारकर हत्या कर दी। दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में आज यानी गुरुवार 20 अगस्त को एक ही परिवार से जुड़ी तीन मौतों की सनसनीखेज घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, SBI कर्मचारी मानस बाजपेई ने पहले अपनी पत्नी और ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद घर पहुंचकर उसने अपनी बहन सीमा को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Lucknow News Murder

लखनऊ में शख्स ने पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी की

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गुरुवार को अपने बैंक से छुट्टी ली थी। दोपहर में वह विवेकखंड स्थित ICICI बैंक के बाहर पहुंचा। दिव्या बैंक में अपने क्लाइंट से मुलाकात के बाद वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मानस ने उन्हें कथित तौर पर घात लगाकर रोका और सिर में गोली मार दी।

End of Feed