शहर

लखनऊ में युवती से हैवानियत; कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया यौन उत्पीड़न, दिल्ली में दर्ज हुई 'जीरो FIR'

Lucknow News: लखनऊ के मेदांता अस्पताल के पास दिल्ली की एक युवती से उसके परिचितों द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के आनंद विहार थाने में दर्ज 'Zero FIR' के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

Image

दिल्ली से लखनऊ लाकर युवती से दरिंदगी

Photo : Times Now Digital

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कुछ परिचितों पर एक युवती को दिल्ली से लखनऊ लाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार थाने में जीरो FIR दर्ज की गई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ट्रांसफर कर दिया गया है।

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के साउथ जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) रल्लापल्ली वसंत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 22 मई 2026 को लखनऊ स्थित महिला अपराध एवं सुरक्षा मुख्यालय को नई दिल्ली के आनंद विहार थाने से इस 'जीरो FIR' के संबंध में आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके कुछ जानने वाले लोग उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली से लखनऊ लेकर आए थे। यहां लखनऊ के मेदांता अस्पताल के पास आरोपियों ने उसके कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। नशीला पेय पीने के बाद जब युवती बेहोशी की हालत में आ गई, तो आरोपियों ने उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए 5 टीमें गठित

एडीसीपी (South Zone) रल्लापल्ली वसंत कुमार के मुताबिक, पीड़िता के बयानों और दिल्ली से प्राप्त केस डायरी के आधार पर लखनऊ पुलिस ने सुसंगत और गंभीर कानूनी धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। इस वारदात में तीन मुख्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। मुख्य आरोपी शिवम यादव है, इसके अलावा सनी यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ये सभी जौनपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा और बेहद संवेदनशील है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचने के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों, लखनऊ और दिल्ली के रूटों और CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article