बेहद मॉडर्न तरीके से बसाया हुआ यह नया लखनऊ है, जिसमें इंटरनेशनल स्टेडियम से लेकर बड़े-बड़े मॉल और हाय राइज बिल्डिंग भी है। इस इलाके में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी इकना स्टेडियम और प्लासियो मॉल के गेट तक पहुंच चुका है। 7 अक्टूबर यानी कल देर शाम तक पानी का जल से इतना था कि प्लासियों मॉल की बेसमेंट तक पानी घुस गया था।
इकाना स्टेडियम-प्लासियो मॉल तक पहुंचा पानी
बेसमेंट की पार्किंग को गाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया था। आज थोड़ा सा जलस्तर कम हुआ है,इसके बावजूद भी इस इलाके में घुटनों तक पानी है। शहीद पथ के दोनों तरफ जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बिहार से विदाई ले रहा Monsoon, आज 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, बाढ़ से 8 लाख लोग प्रभावित
'मंगलवार को इकाना स्टेडियम में मैच था इसलिए पानी को रोका गया था'
इस इलाके में पानी गोमती नदी के बढ़ते हुए जलस्तर की वजह से आया है। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में मैच था। लिहाज पानी को रोका गया था। लेकिन, मैच खत्म होने के बाद जैसे ही पानी खोला गया इस इलाके में बाढ़ की सिचुएशन आ गई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: VIDEO: जब नांव न मिली तो पुलिस के बैरिकेड को ही बना दिया 'देसी बोट', बाढ़ के पानी में बिहार के लड़कों का गजब जुगाड़
विपक्ष इसको लेकर सरकार पर तंज भी कस रही है
विपक्ष इसको लेकर सरकार पर तंज भी कस रही है। अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं की यह वेनिस है जिसमें शहर के बीच नाव चल रही है। पानी की वजह से प्लासी मॉल की एक सड़क को बंद कर दिया गया है।
'यह पानी गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से पहुंचा है'
दूसरी तरफ गाड़ियां चल रही है लेकिन पानी ज्यादा होने को ऐसे वहां भी दिक्कत आ रही है। प्रशासन का दावा है कि यह पानी गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से पहुंचा है । धीरे-धीरे पानी कम होगा और जल्दी है इलाके से भी पानी कम हो जाएगा।
