LPG Crisis: चंडीगढ़ और पंजाब में गैस एजेंसियों के बाहर लगीं लंबी कतारें; CM मान ने दी सख्त चेतावनी

पंजाब और चंडीगढ़ में LPG गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। KYC के बहाने एजेंसियों की मनमानी और ठप पड़ी ऑनलाइन बुकिंग ने जनता को सड़कों पर ला दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

LPG Crisis: उत्तर भारत के प्रमुख शहरों चंडीगढ़ और पंजाब में एलपीजी (LPG) गैस की किल्लत ने आम आदमी की रसोई का बजट और सुकून दोनों बिगाड़ दिया है। लगातार दूसरे दिन गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं। आलम यह है कि लोग सुबह तड़के से ही खाली सिलेंडर लेकर लाइनों में लग रहे हैं, लेकिन शाम तक भी उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।

LPG crisis Punjab

गैस एजेंसी के बाहर लोगों की कतार

राम दरबार में 'कल' के भरोसे लोग

चंडीगढ़ के राम दरबार इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण रही। यहां गैस एजेंसी के बाहर महिलाएं और बुजुर्ग चिलचिलाती धूप में अपने नंबर का इंतजार करते दिखे। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। पहले जो सिलेंडर आसानी से घर पर डिलीवर हो जाते थे, अब उनके लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। एजेंसी कर्मचारी 'सर्वर डाउन' होने या 'कल आने' की बात कहकर लोगों को टाल रहे हैं। कई घरों में गैस खत्म हो चुकी है, जिसके कारण लोग मजबूरी में इंडक्शन चूल्हे या बाहर के खाने पर निर्भर हैं।

End of Feed