Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: बिहार की पांच सीटों पर मतदान, शाम पांच बजे तक 53.03 प्रतिशत वोटिंग
बिहार में शाम पांच बजे तक 53.03 प्रतिशत वोटिंग
बिहार में दूसरे चरण में पांच सीटों पर चुनाव हुआ। शाम पांच तक इन सीटों पर 53.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।Bihar Loksabha Chunav Phase 2 Voting: दोपहर 3 बजे तक बिहार में 44.24 प्रतिशत वोटिंग
बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी है। जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 44.24 प्रतिशत वोटिंग हो गई है।बिहार में किस सीट पर हुई सबसे अधिक वोटिंग
अभी तक सबसे अधिक वोटिंग पूर्णिया में हुई है। 1 बजे तक यहां 36.59 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है और अभी भी जारी है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 33.08% मतदान
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। यहां की किशनगंज, कटिहार, बांका, पूर्णिया और भागलपुर पर दोपहर 1 बजे तक 33.08% मतदान हुए हैं। जिनमें किशनगंज 33.65%, कटिहार 33.57%, पूर्णिया 36.59%, भागलपुर 30.29% और बांका में लोकसभा सीट पर 32.32% मतदान किए गए हैं।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार में बढ़ती गर्मी से दोपहर में वोटरों की नंबर में कमी
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। बढ़ते तापमान के कारण पोलिंग बूथों पर कम वोटर्स आ रहे हैं। सुबह के मुकाबले दोपहर में वोटिंग नंबरों में कमी देखी जा रही है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: भागलपुर के इस बूथ पर पड़े हैं केवल 8 वोट
बिहार की कटिहार, पूर्णिया, बांका, भागलपुर और किशनगंज में मतदान जारी है। कई पोलिंग बूथों पूरे जोश से वोट किए जा रहे हैं तो कहीं मतदान का बहिष्कार भी हो रहा है। भागलपुर लोकसभा सीट पर चल रहे मतदान के बीच बिहपुर पंचायत हरियों के वार्ड नंबर 3 में अब तक सिर्फ 8 वोट ही पड़े हैं।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: कटिहार में शादी के अगले दिन ही मतदान के लिए पहुंची दुल्हन
#WATCH कटिहार, बिहार: शादी के अगले दिन दुल्हन मतदान के लिए पहुंची। pic.twitter.com/ZB3fCnKR8X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: सुबह 11 बजे तक कटिहार में सबसे ज्यादा मतदान,बांका सबसे पीछे
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। 11 बजे तक किए गए वोटिंग में पूर्णिया 24.62%, कटिहार 28.95%, किशनगंज 21.92%, भागलपुर 19.31% और बांका में 18% मतदान हुए हैं।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: किशनगंज लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.45% मतदान
बिहार के 5 लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। किशनगंज में लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.45% मतदान हुआ है। लोगों का वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर आना जारी है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: तारिक अहमद बोले, भविष्य का फैसला लेने जा रही कटिहार की जनता
कटिहार लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तारिक अहमद ने मतदान किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि कटिहार की जनता भविष्य का फैसला लेने जा रही है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: सुबह नौ बजे तक बिहार में 9.84 प्रतिशत मतदान
बिहार की 5 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.84 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। मतदान प्रक्रिया जारी है और लोग लाइन में लग कर वोटिंग में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।भागलपुर में अभिनेत्री नेहा शर्मा और उनके पिता ने मतदान किया
#WATCH भागलुपर, बिहार: अभिनेत्री नेहा शर्मा और उनके पिता व भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने मतदान किया। pic.twitter.com/Z7LxIUlVDW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: किशनगंज में दो EVM खराब, शिकायत के बदला गया
बिहार की पांच लोगसभा सीटों पर मददान जारी है। किशनगंज लोकसभा सीट पर 2 ईवीएम में खराबी आई है। यहां के बूथ संख्या 205 और 207 पर EVM खराब हो गई हैं, जिन्हें शिकायत के बाद बदल दिया गया है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा- पूर्णियां को मैंने अपनी मां के रूप में चुना है
#WATCH बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, "पूर्णिया को मैंने अपनी मां के रूप में चुना है। यह आज हॉट सीट क्यों है? क्योंकि यहां के लोगों ने न किसी दल, न पीएम मोदी, न लालू, न नीतीश सिर्फ पप्पू यादव को चुना... जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर लोगों ने मुझे चुना..." pic.twitter.com/br0hCrqA1d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला, उत्साहित वोटर लाइनों में
बिहार की पूर्णिया में लोक सभा सीटों पर वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल से बीमा भारती, जेडीयू की तरफ से संतोष कुशवाह और निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के बीच मुकाबला चल रहा है। इस सीट के लिए वोटर काफी उत्साहित हैं। सभी अपने-अपने प्रत्याशी को मतदान देने के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार की 5 सीटों पर इतने मतदाता हैं रजिस्टर्ड
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बिहार की इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 93,96,289 मतदाता पंजीकृत है। इनमें से 48, 81 437 पुरुष और 45,14,555 महिलाएं है। इसके साथ ही 306 थर्ड जेंडर मतदाता है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बंगाल और झारखंड के बॉर्डर हुए सील
बिहार की भागलपुर और बांका के झारखंड और बंगाल से लगने वाले बॉर्डर सील किए गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: बांका लोकसभा में मतदाताओं का बूथों पर लगा तांता
बिहार की बांका लोकसभा में मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज विधानसभा को जोड़कर कुल 1903 मतदान केंद्रों पर 18 लाख 58 हजार 566 मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। जबकि बांका के 5 विधानसभा में 1551 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। इसमें करीब 15 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार की 5 सीटों 93 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
बिहार की इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 93 लाख 96 हजार 298 वोटर्स वोट करेंगे। इनमें 48,81437 पुरुष वोटर्स हैं और 45,14455 महिला वोटर्स हैं। वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 306 है। जबकि 2379 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 13,7773 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। इनके लिए कुल कुल 9,322 बूथ बनाए गए हैं।Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: सीईसी राजीव कुमार ने कहा सभी वोट करें
Loksabha Election 2024: मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें, Step by Step Proces
Loksabha Election 2024: मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें, Step by Step ProcesLok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: वोटर लिस्ट में तो नाम है, लेकिन वोटर कार्ड नहीं है तो इन डॉक्यूमेंट्स से कर सकते हैं मतदान
वोटर लिस्ट में तो नाम है, लेकिन वोटर कार्ड नहीं है तो इन डॉक्यूमेंट्स से कर सकते हैं मतदानBihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: बिहार की 5 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शुरू
बिहार की सभी 5 सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये वोटिंग का सिलसिला शाम 6 बजे तक लगातार जारी रहेगा।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: पूर्णिया लोकसभा सीट पर प्रमुख उम्मीदवार
बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर आज मतदान किए जाएंगे। इस सीट के प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार है- जदयू/NDA से संतोष कुशवाहा, राजद/INDIA बीमा भारती, पप्पू यादव निर्दलीयLok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा रहेगी कड़ी
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो व सुरक्षित तरीके से मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार में दूसरे चरण का लोकसभा सभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में पूरा किया जाएगा। आज, 26 मई को दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन 12 राज्यों में से एक बिहार भी है, जिसकी 5 लोकसभा सीटों पर आज मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: इन सीटों पर होगा लोकसभा चुनाव 2024
बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिए आज मतदान किया जाएगा। बता दें कि इन पांच में से सीमांचल की तीन प्रमुख लोकसभा सीटें है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: कब शुरू होगा मतदान
दूसरे चरण के चुनाव में बिहार की 5 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। शाम 6 बजे तक मतदान के लिए जो मतदाता लाइन में खड़े होंगे उनको वोट कास्ट करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव करते हुए वोटिंग शाम 5 की बजाए 6 बजे तक की जा सकती है।Delhi News: सीमापुरी में चार मंजिला बिल्डिंग गिरने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4, मलबे मे फंसे लोगों की तलाश जारी
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
Noida News: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, NDRF-SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
© 2026 Times Horizon Private Limited
