LIVE
Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: बिहार की पांच सीटों पर मतदान, शाम पांच बजे तक 53.03 प्रतिशत वोटिंग
Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: बिहार की पांच सीटों पर मतदान, शाम पांच बजे तक 53.03 प्रतिशत वोटिंग
APR 26, 2024 17:38 IST
बिहार में शाम पांच बजे तक 53.03 प्रतिशत वोटिंग
बिहार में दूसरे चरण में पांच सीटों पर चुनाव हुआ। शाम पांच तक इन सीटों पर 53.03 प्रतिशत वोटिंग हुई।
APR 26, 2024 16:01 IST
Bihar Loksabha Chunav Phase 2 Voting: दोपहर 3 बजे तक बिहार में 44.24 प्रतिशत वोटिंग
बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी है। जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 44.24 प्रतिशत वोटिंग हो गई है।
APR 26, 2024 15:55 IST
बिहार में किस सीट पर हुई सबसे अधिक वोटिंग
अभी तक सबसे अधिक वोटिंग पूर्णिया में हुई है। 1 बजे तक यहां 36.59 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है और अभी भी जारी है।
APR 26, 2024 14:48 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 33.08% मतदान
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। यहां की किशनगंज, कटिहार, बांका, पूर्णिया और भागलपुर पर दोपहर 1 बजे तक 33.08% मतदान हुए हैं। जिनमें किशनगंज 33.65%, कटिहार 33.57%, पूर्णिया 36.59%, भागलपुर 30.29% और बांका में लोकसभा सीट पर 32.32% मतदान किए गए हैं।
APR 26, 2024 14:17 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार में बढ़ती गर्मी से दोपहर में वोटरों की नंबर में कमी
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। बढ़ते तापमान के कारण पोलिंग बूथों पर कम वोटर्स आ रहे हैं। सुबह के मुकाबले दोपहर में वोटिंग नंबरों में कमी देखी जा रही है।
APR 26, 2024 13:14 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: भागलपुर के इस बूथ पर पड़े हैं केवल 8 वोट
बिहार की कटिहार, पूर्णिया, बांका, भागलपुर और किशनगंज में मतदान जारी है। कई पोलिंग बूथों पूरे जोश से वोट किए जा रहे हैं तो कहीं मतदान का बहिष्कार भी हो रहा है। भागलपुर लोकसभा सीट पर चल रहे मतदान के बीच बिहपुर पंचायत हरियों के वार्ड नंबर 3 में अब तक सिर्फ 8 वोट ही पड़े हैं।
APR 26, 2024 13:14 IST
APR 26, 2024 12:03 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: सुबह 11 बजे तक कटिहार में सबसे ज्यादा मतदान,बांका सबसे पीछे
बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। 11 बजे तक किए गए वोटिंग में पूर्णिया 24.62%, कटिहार 28.95%, किशनगंज 21.92%, भागलपुर 19.31% और बांका में 18% मतदान हुए हैं।
APR 26, 2024 11:45 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: किशनगंज लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.45% मतदान
बिहार के 5 लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। किशनगंज में लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.45% मतदान हुआ है। लोगों का वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर आना जारी है।
APR 26, 2024 11:21 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: तारिक अहमद बोले, भविष्य का फैसला लेने जा रही कटिहार की जनता
कटिहार लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तारिक अहमद ने मतदान किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि कटिहार की जनता भविष्य का फैसला लेने जा रही है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।
APR 26, 2024 10:42 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: सुबह नौ बजे तक बिहार में 9.84 प्रतिशत मतदान
बिहार की 5 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.84 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। मतदान प्रक्रिया जारी है और लोग लाइन में लग कर वोटिंग में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
APR 26, 2024 09:31 IST
APR 26, 2024 09:22 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: किशनगंज में दो EVM खराब, शिकायत के बदला गया
बिहार की पांच लोगसभा सीटों पर मददान जारी है। किशनगंज लोकसभा सीट पर 2 ईवीएम में खराबी आई है। यहां के बूथ संख्या 205 और 207 पर EVM खराब हो गई हैं, जिन्हें शिकायत के बाद बदल दिया गया है।
APR 26, 2024 09:04 IST
APR 26, 2024 08:47 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला, उत्साहित वोटर लाइनों में
बिहार की पूर्णिया में लोक सभा सीटों पर वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल से बीमा भारती, जेडीयू की तरफ से संतोष कुशवाह और निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के बीच मुकाबला चल रहा है। इस सीट के लिए वोटर काफी उत्साहित हैं। सभी अपने-अपने प्रत्याशी को मतदान देने के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं।
APR 26, 2024 08:48 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार की 5 सीटों पर इतने मतदाता हैं रजिस्टर्ड
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बिहार की इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 93,96,289 मतदाता पंजीकृत है। इनमें से 48, 81 437 पुरुष और 45,14,555 महिलाएं है। इसके साथ ही 306 थर्ड जेंडर मतदाता है।
APR 26, 2024 08:47 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बंगाल और झारखंड के बॉर्डर हुए सील
बिहार की भागलपुर और बांका के झारखंड और बंगाल से लगने वाले बॉर्डर सील किए गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
APR 26, 2024 08:13 IST
Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting: बांका लोकसभा में मतदाताओं का बूथों पर लगा तांता
बिहार की बांका लोकसभा में मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज विधानसभा को जोड़कर कुल 1903 मतदान केंद्रों पर 18 लाख 58 हजार 566 मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। जबकि बांका के 5 विधानसभा में 1551 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। इसमें करीब 15 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
APR 26, 2024 08:48 IST
Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Bihar: बिहार की 5 सीटों 93 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
बिहार की इन 5 लोकसभा क्षेत्र में 93 लाख 96 हजार 298 वोटर्स वोट करेंगे। इनमें 48,81437 पुरुष वोटर्स हैं और 45,14455 महिला वोटर्स हैं। वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 306 है। जबकि 2379 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 13,7773 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। इनके लिए कुल कुल 9,322 बूथ बनाए गए हैं।
APR 26, 2024 07:34 IST
