शहर

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड, NH44 पूरी तरह ठंड; सड़क बनी मलबे का ढेर

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से रोड बंद हो गई। करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच भारी मलबा गिरने से ट्रैफिक बाधित हो गया। सुरक्षा के चलते यातायात रोका गया है। राहत और सफाई कार्य जारी है।

Image

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लैंडस्लाइड से रोड बंद (ANI)

Photo : ANI

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर रविवार रात रामबन जिले में बड़ा भूस्खलन हुआ। जिसके कारण करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच लगातार पत्थर गिरने लगे। जिससे हालात काफी बिगड़ गए और भारी मात्रा में पत्थर व मिट्टी समेत भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। जिससे हाईवे के दोनों लेन पूरी तरह बंद हो गए और यातायात ठप हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत इस रास्ते पर ट्रैफिक को रोक दिया। फिलहाल मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है, कर्मचारी और मशीने राहत कार्य में जुटे हुए हैं ताकि रास्ते को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि जरूरत न हो तो यात्रा करने से बचें और सफर से पहले मौसम अपडेट चेक कर लें।

खराब मौसम के कारण रेस्क्यू कार्य में परेशानी

रामबन जिले में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते रविवार को भूस्खलन हुआ। जिसके कारण हिंगनी, शागड़ी सुरंग समेत कई क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ा है। शनिवार से ही जिले में खराब मौसम बना हुआ है। जिसके कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं सुरंग क्षेत्र के आसपास मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की भी घटनाएं सामने आई। मेहर के नजदीक भी लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिससे रास्ता बाधित हो गया। जिससे कई ट्रक और वाहन रास्ते में फंस गए। प्रशासन रास्ता बहाल करने के लिए मलबा हटाने के काम में जुटा हुआ है। लेकिन लगातार जारी बारिश और गिरते पत्थरों के कारण समस्या हो रही है।

सिक्किम में सड़क टूटने से 800 यात्री फंसे

सिक्किम में भी खराब मौसम का कहर देखने को मिला, जहां मंगन जिले में लाचेन-चुंगथांग मार्ग टूटने से यातायात ठप हो गया। जिससे करीब 800 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि तारुम चू पुल के पास रोड क्षतिग्रस्त होने से प्रशासन ने रास्ता बंद कर दिया है। खराब मौसम और संभावित खतरे को देखते हुए पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर ही रहने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि फंसे यात्रियों को निकालने के लिए सोमवार को मौसम में सुधार होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। पुलिस, आईटीबीपी, बीआरओ और सेना मिलकर बचाव कार्य में जुटेंगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article