कोलकाता

सोने के गहने और नकदी चुराने के मामले में फंसी रूपा दत्ता, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा; 2022 के बाद हुई दूसरी गिरफ्तारी

कोलकाता में पूर्व बंगाली टीवी अभिनेत्री रूपा दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अभिनय नहीं, बल्कि चोरी के मामले में। पुलिस ने उन्हें पोस्ता थाने में दर्ज शिकायत के बाद सोने के गहनों और नकदी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में उनके घर से चोरी का सामान बरामद होने के बाद अदालत ने उन्हें 7 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Image

सोने के गहने और नकदी चुराने के मामले में फंसी रूपा दत्ता, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा; 2022 के बाद हुई दूसरी गिरफ्तारी

Rupa Dutta Arrest: कोलकाता में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां जानी-मानी पूर्व बंगाली टीवी अभिनेत्री रूपा दत्ता को चोरी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ पोस्ता थाने में धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दीपा अग्रवाल का कहना है कि जब वह आदि बंसतला लेन की एक दुकान में खरीदारी कर रही थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग से पर्स गायब कर दिया।

पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र (करीब 20 ग्राम), वैष्णो देवी के लॉकेट वाली सोने की चेन (लगभग 21 ग्राम), दो सोने के कंगन (13 और 9 ग्राम) तथा ₹4,000 नकद रखे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के साथ गुप्त सूत्रों से जानकारी एकत्र की। जांच के दौरान बड़ाबाजार इलाके में निगरानी रखते हुए, संदेह के आधार पर 42 वर्षीय रूपा दत्ता को नंदा राम मार्केट, ब्रेबॉर्न रोड के पास से वॉच सेक्शन और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की टीम ने महिला पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान रूपा दत्ता के बयान के आधार पर पुलिस ने उनके कोलकाता स्थित आवास से चोरी का सामान बरामद किया। तलाशी में कुल 62.95 ग्राम सोने के गहने जिनमें एक मंगलसूत्र, एक चेन और दो कंगन शामिल हैं जब्त किए गए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रूपा दत्ता पहले एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रह चुकी हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों से वे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थीं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में भी उन्हें कोलकाता बुक फेयर में महिलाओं के पर्स चोरी और पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह उनकी 2022 के बाद दूसरी गिरफ्तारी है। अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायालय ने उन्हें 7 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!