शहर

कोलकाता में फिर हुई दरिंदगी, कस्बा में लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता से एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Image

गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

Kasba Gangrape Case: कोलकाता के कुख्यात आर जी कर बलात्कार और हत्या मामले को साल भर भी नहीं हुआ कि शहर से एक और दरिंदगी की वारदात सामने आई है। कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर है। यह घटना कथित तौर पर 25 जून को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सभी गिरफ्तारियां गुरुवार रात को की गईं, जिनमें से दो कॉलेज के छात्र हैं, जबकि तीसरा पूर्व छात्र है। शिकायत दर्ज होने के बाद गुरुवार शाम को दोनों छात्रों को तालबगान इलाके से उठाया गया। दोनों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

कोलकाता पुलिस ने अब कोलकाता के लॉ कॉलेज के अंदर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है, जहां यह घटना हुई थी और कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल से नमूने एकत्र करना शुरू कर देगी। कॉलेज के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कॉलेज के अधिकारियों से पूछताछ जारी है।

हालिया जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों को चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार