खगड़िया सीट, बिहार लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Khagaria Lok Sabha Chunav 2024 Date and Time: बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होने हैं। देखें कि इस सीट से कौन-कौन उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं और इस सीट पर कितने तारीख को चुनाव है।

खगड़िया लोकसभा चुनाव 2024 (Khagaria Lok Sabha Chunav 2024): देशभर में दो चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है और अगले कुछ ही दिनों में तीसरे चरण का चुनाव होना है। बता दें कि देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। तीसरे चरण में होने वाले मतदान में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसी तीसरे चरण में बिहार का खगड़िया (Khagaria) लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां तीसरे चरण में मतदान होना है। खगड़िया लोकसभा सीट बिहार का महत्वपूर्ण लोकसभा सीट है। खगड़िया लोकसभा सीट 1957 में अस्तित्‍व में आई थी। बता दें कि खगड़िया जिला सात नदियों- गंगा, कमला बलान, कोसी, बूढ़ी गंडक, काली कोसी, करहा और बागमती से घिरा हुआ है। इसे सात नदियों का देश भी कहा जाता है। 2011 जनगणना के अनुसार, खगड़िया की जनसंख्या 16.67 लाख थी। खगड़िया निर्वाचन क्षेत्र के तहत छह विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, हसनपुर, बेल्दउर, अलौली (एससी) और परबत्ता शामिल हैं। आइए जानते हैं कि खगड़िया लोकसभा सीट पर कितने तारीख को मतदान है और इस सीट से कौन प्रमुख उम्मीदवार हैं।

khagariya

खगड़िया लोकसभा सीट।

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र मतदान तारीख (Khagaria Lok Sabha Election Polling Date)

बिहार की खगड़िया लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा और तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। यानी कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में सात मई को चुनाव है। इस दिन इस संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

End of Feed