Tourist places in Kanpur: उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर देशभर में मशहूर है। कानपुर में घूमने के लिए बहुत खूबसूरत और आकर्षक स्थान हैं। गंगा नदी के तट पर बसा कानपुर भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल है। कानपुर शहर मुख्य रूप से कपड़ा और चमड़ा उद्योग के लिए मशहूर है। यहां बच्चों के साथ घूमने के लिए भी काफी मनमोहक और खूबसूरत स्थान हैं। इन स्थानों पर आप परिवार और बच्चों के साथ वीकेंड पर समय बिता सकते हैं। आइए जानते हैं कानपुर की प्रसिद्ध स्थानों के बारे में।
कानपुर का ऐलेन फॉरेस्ट जू
कानपुर जू में दुनिया भर के तमाम प्राणियों को एक जगह पर आप देख सकते हैं। यहां बहुत ही कम बजट में आप परिवार के साथ घूम सकते हैं। समय-समय पर यहां नए पशुओं का आगमन और पर्यटकों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाती रही हैं।
कानपुर का ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क
वर्ष 2015 में बने ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क में मन को लुभाने वाली राइड्स हैं। गर्मियों में वॉटर पार्क का आनंद लेने के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। खुले वातावरण और रोचक राइड्स के लिए यहां बच्चों को लेकर जरूर लाना चाहिए।
कानपुर का जेड स्क्वायर मॉल
जेड स्क्वायर मॉल कानपुर में सबसे बड़ा मॉल है। साल 2010 में खुला यह मॉल 84,000 मीटर स्क्वायर में बनाया गया है। इस मॉल में 150 से अधिक स्टोर हैं।
कानपुर की मोतीझील
कानपुर का मोतीझील पर्यटकों के घूमने के लिए खूबसूरत और आकर्षण का केंद्र है। यहां लगे झूलों, फाउंटेन और नाव आदि में बच्चों के साथ-साथ बड़े भी एंजॉय कर सकते हैं।
चमड़े के लिए प्रसिद्ध है जाजमऊ
कानपुर में जाजमऊ एक भीड़-भाड़ वाला औद्योगिक उपनगर है। यह कानपुर के प्रसिद्ध चमड़े के उद्योग के केंद्र के रूप में पहचाना जाता है। यहां की कुछ पुरानी मस्जिदों में भी आप जा सकते हैं। इसके अलावा यहां गंगा के किनारे पर स्थित सिद्धनाथ घाट मंदिर भी जा सकते हैं, यह लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है।
कानपुर का गंगा बैराज
कानपुर के मरीन ड्राइव के रूप में पहचाने जाने वाला गंगा बैराज या लव कुश बैराज भव्य गंगा तक फैला है। यह शहर का एक प्रमुख हिस्सा है। यह युवाओं के लिए घूमने वाली जगहों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां गंगा नदी के किनारे एक बेहतरीन शाम बिता सकते हैं।
कानपुर का मेमोरियल चर्च
कानपुर मेमोरियल चर्च कानपुर की प्रमुख जगहों में से एक है। यह 1875 से भी पहले का है। यह चर्च ब्रिटिश नागरिकों के लिए समर्पित है, यह कानपुर की घेराबंदी के समय मारे गए थे। यह साल 1857 की क्रांति के खूनी अध्यायों में से एक था। इसकी बनावट हड़ताली गोथिक-शैली की वास्तुकला की है, यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। यहां चर्च के बगल में ही स्मारक उद्यान, एक गोथिक स्क्रीन और एक परी की विशाल मूर्तिकला भी है।
कानपुर का मिक्की हाउस
कानपुर में बच्चों के साथ घूमने के लिए मिक्की हाउस शानदार जगह हैं। यह कानपुर में बहुत अच्छे पर्यटन स्थानों में से एक है। यह एक मनोरंजन पार्क भी है। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले, रेलगाड़ी, कई स्लाइड्स और कई तरह के खिलौने हैं। कानपुर की इस जगह का आप आनंद उठा सकते हैं।
