कानपुर

कानपुर के पास साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस हुई बेपटरी, रेलवे ट्रैफिक प्रभावित; रेस्क्यू टीम मौके पर

Sabarmati Jansadharan Express Derail: कानपुर के पास साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार को बेपटरी हो गई। पनकी स्टेशन से भावपुर की ओर जा रही साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे के अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं।

Image

कानपुर के पास बेपटरी हुई ट्रेन

Photo : Times Now Digital

Sabarmati Jansadharan Express Derail: कानपुर के पास साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार को बेपटरी हो गई। पनकी स्टेशन से भावपुर की ओर जा रही साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार धीमी थी और तेज आवास के साथ ट्रेन के पहिये पटरी से नीचे उतर गए। इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। हादसा लाइन नंबर 4 में ट्रेन के इंटर करते समय हुआ। मौके पर रेलवे प्रशासन और राहत टीमें रेल यातायात को संभालने में जुटी हैं।

हादसे की होगी जांच

रेलवे के अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले भी कानपुर में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल ट्रेन को हटाने और ट्रैक सुधार का काम हो रहा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

गाड़ी संख्या 15269 मुजफ्फपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस का 5वां और छठवां कोच बेपटरी हो गया। रेल प्रशासन ने बताया कि इस गाड़ी के सभी यात्री एवं कर्मचारी सुरक्षित हैं। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए तथा उनके नेतृत्व में मरम्मत कार्य प्रगति पर है। गाड़ी के डिब्बों को पुनः ट्रैक पर लाने का काम प्रगति पर है। डाउन लाइन पर निर्बाध रूप से गाड़ियों का परिचालन जारी है। हेल्पलाइन नंबर प्रयागराज 0532 - 2408128, 2407353, 2408149 कानपुर 0512 - 2323015/3016/3018 टुंडला 7392959712

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article