कानपुर

Kanpur: कानपुर में यातायात सुधारेगी स्टीयरिंग कमेटी, किए जाएंगे ये बदलाव, रामादेवी-टाटमिल चौराहे पर बनेंगे मॉडल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 10:09 PM IST

Kanpur Smart City: कानपुर में टाटमिल और रामादेवी को मॉडल चौराहा बनाने का कार्य शुरू हो गया है। ट्रैफिक सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर की तरफ से बनाई गई स्टीयरिंग कमेटी ने नापजोख की। अब संबंधित विभागों को काम सौंपे जाएंगे। इसके तहत बिजली के पोल, यूनिपोल, अनावश्यक डिवाइडर, अवैध स्टैंड हटाए आदि जाएंगे।

Image

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में यातायात सुधारेगी स्टीयरिंग कमेटी
  • रामादेवी व टाटमिल बनेगा मॉडल, ये कार्य होंगे
  • कमेटी में मंडलायुक्त समेत कई विभागों के अफसर शामिल

Kanpur Smart City: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए स्टीयरिंग कमेटी का गठन हुआ है। स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष मंडलायुक्त हैं। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। जिससे किसी भी सड़क पर व्यवस्थाओं में बदलाव कराने को लेकर लंबा समय न लगे। इसके लिए कमेटी ने रामादेवी चौराहे और टाटमिल चौराहे को चिन्हित किया है। टाटमिल को मॉडल चौराहे बनाने का कार्य शुरू हो गया है। ट्रैफिक सुधारने के लिए पुलिस कमेटी ने चौराहे पर नापजोख कर ली है। इसके बाद संबंधित विभागों को काम सौंपे जाएंगे। बिजली के पोल, यूनिपोल, अनावश्यक डिवाइडर, अवैध स्टैंड हटाए आदि जाएंगे।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश के अनुसार, शहर में पहली बार स्टीयरिंग कमेटी का गठन हुआ है। ट्रैफिक विभाग के अलावा मंडलायुक्त राजशेखर, डीएम विशाख जी, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, केडीए वीसी, परिवहन विभाग, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, एनएचएई, एयरपोर्ट, आईआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर समेत अन्य विभाग के लोग शामिल हैं।

रामादेवी और टाटमिल को मॉडल चौराहा बनाया जाएगा

उन्होंने बताया कि, पहली बैठक में रामादेवी और टाटमिल चौराहा को मॉडल चौराहे को व्यवस्था, पथ मार्ग, ट्रैफिक सिग्नल, ईआईटी, मॉडल चौराहा के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया था। इसके तहत ही काम शुरू हुआ है। इसमें चौराहों से अतिक्रमण हटाने, पोल शिफ्टिंग, पार्किंग व्यवस्था, पथ मार्ग, ट्रैफिक सिग्नल, साइनेज बोर्ड, चौराहों के इंफ्रास्ट्रक्चर आदि को सही करने का काम होगा। एडीसीपी ट्रैफिक और एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ये होंगे बदलाव

चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड की तैनाती होगी। ई- चालान जनरेट कर वाहन मालिक को रिसीव कराना होगा। ट्रैफिक सिग्नल के लिए सेंसर आधारित व्यवस्था को लागू किया जाएगा। स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। सभी ट्रैफिक सिग्नलों पर टाइम डिस्प्ले सिस्टम को लागू करना होगा। आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण, चौराहों का रीमॉडलिंग और रोड मार्किंग की व्यवस्था करना होगा। अवैध होर्डिंग, साइनेज बोर्ड हटाना, अवैध पार्किंग और स्टैंड को हटाएंगे। स्कूल बंद होने के समय पीक आवर्स में प्रभावी योजना लागू की जाएगी।

डीसीपी ने अतिक्रमण हटाने के लिए लिखा पत्र

कानपुर शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर फल और सब्जी मंडी के कारण लोग जाम से जूझते हैं। विजयनगर, कल्याणपुर और इंदिरानगर के आसपास पांच सौ से ज्यादा कब्जे हैं। कल्याणपुर और विजयनगर से रोज सात लाख से ज्यादा गुजरने वाले लोग जाम में फंसते हैं। नगर निगम, पुलिस और ट्रैफिक विभाग के आपसी सामंजस्य नहीं होने का लाभ अतिक्रमणकारी उठा रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक तेज प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र भेजा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें