कानपुर

IIT Kanpur News: आईआईटी कैंपस में दहशत का पर्याय बना लेपर्ड, अब ऐसे पकड़ेगा वन विभाग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 02:40 PM IST

Kanpur News: आईआईटी इलाके में दहशत बन चुके लेपर्ड को पकड़ने के लिए पैट्रोलिंग करने के बजाय आईआईटी कैंपस में हाइड आउट बनाया है। विभाग के कार्मिक लेपर्ड को दबोचने के लिए पूरी रात चौकसी बरत उसका इंतजार करेंगे। एक जगह की निगरानी कर ट्रेंकुलाइज कर लेपर्ड को पकड़ा जाएगा।

Image

कानपुर आईआईटी कैंपस में लेपर्ड का खौफ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईआईटी इलाके में दहशत बन चुका लेपर्ड
  • वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए हाइड बनाया है
  • ट्रेंकुलाइज कर लेपर्ड को पकड़ा जाएगा

Kanpur News: यूपी के कानपुर में स्थित आईआईटी इलाके में दहशत बन चुके लेपर्ड को पकड़ने में अब तक वन विभाग नाकाम रहा है। बता दें कि, दीपावली के बाद से ही इलाके में लेपर्ड की मौजूदगी से लोग खौफजदा हैं। वहीं जिम्मेदार महकमा हर संभव प्रयास के बाद भी लेपर्ड को उसके असली ठिकाने तक पहुंचाने में अब तक सफल नहीं हो पाया है। अब विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पैट्रोलिंग करने के बजाय आईआईटी कैंपस में हाइड आउट बनाया है। विभाग के कार्मिक लेपर्ड को दबोचने के लिए पूरी रात चौकसी बरत उसका इंतजार करेंगे। इसे लेकर विभाग आशंका जता रहा है कि, लेपर्ड इस इलाके में लगातार आ रहा है। यही वजह है कि, उसका पीछा करने के बजाय एक जगह की निगरानी कर ट्रेंकुलाइज कर लेपर्ड को पकड़ा जाएगा। महकमे के अधिकारियों ने लेपर्ड के पगमार्क का पीछा कर पता लगाया है कि, वह किस इलाके में सबसे अधिक आवाजाही कर रहा है। वहीं लगातार पीछा करने के चलते लेपर्ड एक जगह नहीं ठहर रहा है। वह आईआईटी इलाके से नारामऊ के बीच घूम रहा है।

विभाग ने की लोगों से ये अपील

कानपुर डीएफओ श्रद्धा यादव के मुताबिक, लेपर्ड का लोग लगातार पीछा कर रहे हैं। जिसके चलते लेपर्ड यहां - वहां भागता फिर रहा है। जो कि लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है। डीएफओ के मुताबिक, एक जगह पर नहीं रूकने के कारण लेपर्ड को पकड़ने में भी दिक्कत आ रही है। अब इलाके के लोगों से विभाग की ओर से अपील की गई है कि, लेपर्ड के मूवमेंट में दखल ना दें, जिससे उसे पकड़ने में आसानी हो जाए।

विभाग ने करवाई ड्रोन से ट्रेकिंग

आईआईटी इलाके के जंगलों में वन विभाग की ओर से कई दिनों से जारी कांबिंग के बाद भी सफलता नहीं मिलने के बाद अब ड्रोन से इलाके की निगरानी करवाई जा रही है। विभाग की टीम को कई इलाकों में लेपर्ड की मौजूदगी का शक होने के कारण वहां की जांच भी करवाई गई है। डीएफओ के मुताबिक, बहरहाल लेपर्ड के आईआईटी में लगातार आने की जानकारी सामने आने के बाद ड्रोन व सीसीटीवी सहित थर्मल सेंसर वाले कैमरों से समूचे कैंपस पर नजर रखी जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!