कानपुर

Kanpur Crime: कानपुर में कसाई बना बॉयफ्रेंड, झगड़े के बाद प्रेमिका के हाथ की नस और अंगुली काटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 06:53 PM IST

Kanpur Love Affair: कानपुर में एक युवक ने विवाद के बाद प्रेमिका के हाथ की नस और अंगुली काट दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बीच हाईवे पर फेंककर फरार हो गया। लहूलुहान महिला को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

kanpur crime

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में युवक का दुस्‍साहस, प्रेमिका को किया घायल
  • झगड़े के बाद युवक ने प्रेमिका के हाथ की नस और अंगुली काटी
  • वारदात के बाद लहूलुहान हालत में हाईवे पर फेंककर हुआ फरार

Kanpur Love Affair: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जाजमऊ में प्रेमी से मिलने पहुंची दो बच्चों की मां का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए प्रेमी ने महिला के हाथ की नस काट दी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के एक हाथ की अंगुली भी काट दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपी वारदात के बाद प्रेमिका को चेकपोस्ट के पास हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को लहूलुहान हालत में हाईवे किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से गंभीर हालत में उसे उर्सला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, जाजमऊ थाना इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय महिला का आठ वर्ष पहले विवाह हुआ था। शादी के बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया। महिला का पति मुंबई में काम करता है।

विवाद के बाद प्रेमी ने महिला को किया लहूलुहान

पीड़ित महिला की मां के अनुसार, बेटी ससुराल से अलग किराए के मकान में रहने लगी, इसी बीच उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग हो गए। दामाद मुंबई में होने की वजह से बेटी का प्रेमी अक्सर घर आता जाता था। आरोप है कि बुधवार शाम को बेटी को उसके प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया था। पीड़िता घर से बाजार जाने के बहाने निकली और प्रेमी के पास पहुंच गई। दोनों बाइक से घूमने गए थे। जाजमऊ चेकपोस्ट के पास दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद प्रेमी ने धारदार हथियार से बेटी के बाएं हाथ की कलाई की नस काट दी। इसके बाद आरोपी ने दाएं हाथ की अंगुली भी काट दी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं फेंककर भाग निकला।

खून से लथपथ महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

महिला की मां ने बताया कि बेटी को खून से लथपथ में देखकर राहगीरों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर जाजमऊ थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे के अनुसार पूछताछ में पता चला कि महिला का पति मुंबई में काम करता है। महिला का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला ने अब तक यह नहीं बताया है कि उसने खुद नस काटी है या उसके प्रेमी ने उसकी नस काटी है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article