Kanpur Jungle Safari: यूपी के लखीमपुर जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क जैसे जंगल सफारी का रोमांच अब कानपुर में दर्शकों को मिलेगा। कानपुर में जंगल सफारी दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। जंगल सफारी का टिकट 100 रुपये तय किया गया है। यहां पर शेर की दहाड़, हिरण भागते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा मगरमच्छ व कई देसी-विदेशी पशु, पक्षी और जानवर आपको देखने को मिल जाएंगे। जो लोग कम बजट में टूर करना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह एकदम शानदार है। कानपुर के चिड़ियाघर में जहां तक आपकी नजर जाएगी, वहीं तक हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।
झील और नदी यहां की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। कानपुर जंगल सफारी में तीन वॉच टॉवर बनाए गए हैं। इन टावरों से खड़े होकर सफारी का नजारा देखा जा सकता है। चिड़ियाघर के निदेशक केके सिंह के अनुसार, यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
