कानपुर

Kanpur IIT: आईआईटी ने बनाया ऐसा हैंड वॉश कम पानी में भी साफ करेगा हाथ, स्मार्ट सोल बताएगा पैर का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 06:04 PM IST

Kanpur Hand Wash: कानपुर में आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ई-स्पिन टेक्नोलॉजी ने हैंड वॉश और वाइप्स तैयार किए हैं। हैंडवॉश में 40 प्रतिशत कम पानी की आवश्यकता होती है। इसके इस्तेमाल से हाथ भी रुखे नहीं होते हैं। कंपनी स्वासा मास्क और एयर प्यूरीफायर भी बना चुकी है। वहीं, मुंबई से आई डॉ. वैश्वल ने स्मार्ट सोल को तैयार किया है। जो डॉक्टर, स्पोटर्स कोच या फिजियोथेरेपिस्ट को संबंधित व्यक्ति के पैर के बारे में पूरी जानकारी देगा।

Image

स्टार्टअप कंपनी ई-स्पिन टेक्नोलॉजी ने हैंड वॉश और वाइप्स बनाए (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ई-स्पिन टेक्नोलॉजी ने बनाए हैंड वॉश और वाइप्स
  • हैंडवॉश में 40 फीसदी कम पानी की होती है जरूरत
  • स्वासा मास्क और एयर प्यूरीफायर भी बना चुकी है कंपनी


Kanpur Hand Wash: कानपुर में आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी ई-स्पिन टेक्नोलॉजी ने नैनोटेक्नोलॉजी की मदद से हैंड वॉश और वाइप्स बनाए हैं। संस्थापक डॉ. संदीप पाटिल ने कहा कि इस हैंडवॉश में 40 फीसदी कम पानी की आवश्यकता होती है। साथ ही हाथ भी रुखे नहीं होते। तीन से चार घंटे तक हाथ पर कोई कीटाणु भी नहीं बैठ सकता है। वाइप्स से हाथ से लेकर जमीन, फर्नीचर, कंप्यूटर तक साफ किया जा सकता है। कंपनी स्वासा मास्क, एयर प्यूरीफायर भी बना चुकी है। ई-समिट के दूसरे दिन स्टार्टअप एक्सपो में हैंडवॉश का प्रदर्शन किया गया।

एक्सपो में इनोवेटिव आइडिया के साथ आई कंपनियों ने हर सेक्टर में स्टार्टअप का प्रस्तुतीकरण किया। संस्थान के स्टार्टअप लिखोट्रॉनिक्स ने ऐसा पेन तैयार किया है जिसकी मदद से 12वीं तक के छात्र इलेक्ट्रानिक्स की पढ़ाई कर सकेंगे। बहुत आसानी से साधारण कागज पर छात्र अपना सर्किट तैयार कर सकेंगे। एक किट में मैग्नेटिक शीट, दो पेन, कंपोनेंट कनेक्टर्स, मॉड्यूल बुक, कैपेसिटर, बैट्री समेत कई उपकरण प्रस्तुत किए गए।

स्मार्ट सोल बताएगा पैर के हाल

मुंबई से आई डॉ. वैश्वल ने स्मार्ट सोल को तैयार किया है। जो डॉक्टर, स्पोटर्स कोच या फिजियोथेरेपिस्ट को संबंधित व्यक्ति के पैर के बारे में पूरी जानकारी देगा। मोबाइल से जुड़े होने के साथ यह सोल की पूरी जानकारी मोबाइल पर भेज देगा। मसलन कितना चले, पैर कितनी देर हवा में था। एक दूरी तय करने में कितना समय लगा।

हेल्थ एटीएम पांच मिनट में देगी रिपोर्ट

योलो हेल्थ एटीएम मशीन आपको पांच मिनट में बीएमआई, बीपी, ऑक्सीजन, तापमान, लिपिड प्रोफाइल, 12 लीड ईसीजी, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन, यूरिन जैसी जांच की रिपोर्ट दे देगी। ग्रामीण इलाकों में इस हेल्थ एटीएम को लगाकर बीमारी का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है। इसका एप डाउनलोड कर डॉक्टर से कंसल्ट किया जा सकता है। यह मशीन आईआईटी में लगी है और जल्द ही इसे अन्य जगहों पर लगाया किया जाएगा। आपको बता दें कि आईआईटी कानपुर अपना ने वार्षिक उद्यमिता उत्सव ई-समिट 22 मनाया। इसकी शुरुआत 13 जनवरी से हुई। यह उत्सव 3 दिन तक चला। 15 जनवरी को इसका समापन हो गया। इस दौरान आईआईटी कानपुर में देशभर से उद्यमियों का जमावड़ा लगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के कई गुण और उपयोगिता के बारे में भी सीखने और जानने का मौका मिला।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article