कानपुर

CM योगी के 'हमशक्ल' की रहस्यमयी मौतः अखिलेश का आरोप- पीटकर हुई हत्या, पुलिस ने कहा- हार्ट अटैक से गई जान

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 12, 2023, 08:07 AM IST

Unnao Latest News in Hindi: इस बीच, मृतक की पत्नी ने मीडिया से बातचीत के दौरान मांग उठाई कि उनके पति की मौत के पीछे जो कोई भी दोषी है, उसे बस सजा मिले। वह यही चाहती हैं।

Image

योगी आदित्यनाथ जैसा लुक रखने वाले सुरेश ठाकुर सपा के लिए कैंपेनिंग करते थे।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Unnao Latest News in Hindi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जैसा हुलिया रखने वाले सुरेश ठाकुर नहीं रहे। गुरुवार (10 अगस्त, 2023) को रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए कैंपेनिंग करने वाले सुरेश के निधन पर यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खेद जताया है। उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया है कि सुरेश की हत्या पीट-पीट कर की गई।

शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को उन्होंने इस बाबत ट्वीट किया, "सपा के प्रचारक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीट कर हत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे। भावभीनी श्रद्धांजलि।"

suresh yodha news

सपा प्रमुख ने अपने सहयोगी को लेकर यह ट्वीट किया है।

हालांकि, कानपुर से सटे उन्नाव की पुलिस का इस पूरे मामले पर कुछ और ही कहना है। पुलिस अफसरों की ओर से बताया गया कि सुरेश की मृत्यु दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से हुई। टि्वटर पर पुलिस की ओर से यह लिखित बयान जारी किया गया:

unnao police statement

unnao police statement

सुनें, हसनगंज के क्षेत्राधिकारी ने सुरेश की मौत पर क्या बताया:

इस बीच, मृतक की पत्नी ने मीडिया से बातचीत के दौरान मांग उठाई कि उनके पति की मौत के पीछे जो कोई भी दोषी है, उसे बस सजा मिले। वह यही चाहती हैं।

Who was Suresh Thakur?

सुरेश ठाकुर मूल रूप से यूपी के उन्नाव से थे। थाना सोहरामऊ क्षेत्र के तहत उनका गांव चौपई था। वह 52 साल के थे। वह यूपी के सीएम योगी जैसे कपड़े पहनते थे और हुलिया रखते थे। वह इसी गेट-अप में अखिलेश की सपा के लिए प्रचार करते थे। यादव के साथ कई मौकों पर वह रैलियों और कार्यक्रमों में भी नजर आए थे।

चूंकि, वह यादव के स्टार प्रचार रहे थे। यही वजह थी कि लोग उन्हें अलग पहचान के चलते "सुरेश योद्धा", "योगी का हमशक्ल" और "अखिलेश के योगी आदित्यनाथ" बताया करते थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article