Mandla: पिछले कुछ दिनों से कान्हा नेशनल पार्क के बंजारी घाट के पास एक टाइगर को देखा जा रहा है। लोग में टाइकर के मूवमेंट से डर बना हुआ है। लोग यहां दहशत में हैं। आज सुबह भी बंजारी घाट के पास टाइगर को देखा गया है। बंजारी घाट क के पास टाइगर रोड क्रॉस करना चाह रहा था। लेकिन, वहां से वाहनों के गुजरने के कारण वह फिर से जाकर झाड़ियों में छिप गया। आज सुबह से करीब 3 से 4 घंटों तक इस इलाके में टाइगर का मूंवमेंट रहा। जिस वजह से लोगों में दहशत बनी हुई है।
रोड पार करने के फिराक में बाघ
वीडियों में भी टाइगर को झाड़ियों में छिपा हुए देखा जा सकता है। लोगों ने आज मंडला के पास बंजारी घाट में टाइगर को देखा। वन विभाग को इसकी सूचना दी चुकी है। जैसे से लोगों को टाइगर की मूवमेंट की जानकारी मिली। वहां लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। टाइगर के मूवमेंट से टाटरी और कामता गांव के लोग दहशत में हैं। लेकिन ये सवालिया निशान खड़े जरूर होते हैं कीं आखिर तीन चार दिनों से ग्रामीणों द्वारा सूचना वन विभाग को हैं फिर भी कोई पुख्ता कार्यवाही नहीं कीं गई है।
मंडला राष्ट्रीय उद्यान
बता दें कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान या कान्हा रिजर्व मध्य प्रदेश राज्य का एक फेमस राष्ट्रीय उद्यान है। जो 993 किलो मीटर में फैला हुआ है। इस राष्ट्रीय उद्यान को साल 1955 में स्थापित किया गया था। यह राष्ट्रीय उद्यान शानदार बाघों के लिए जाना जाता है, यहां बाघों की संख्या बहुत ज्यादा है।
