Kal ka Mausam: इन दिनों मानसूनी बादल देश के ज्यादातर हिस्सों पर मेहरबान हैं। देश के लगभग हर हिस्से में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। 24 जुलाई सुबह से आज यानी शुक्रवार 25 जुलाई की सुबह तक मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई है, इस दौरान 21 सेमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। कोंकण, तटीय और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और असम के कुछ इलाकों में 7 से 20 सेमी तक बारिश हुई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ, गोवा, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना के कुछ इलाकों में 7-11 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। चलिए जानते हैं कल यानी शनिवार 26 जुलाई को मौसम की चाल कैसी रहेगी।
कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार तटीय पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की घाड़ी व बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसे प्रभाव में ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में आज यानी शुक्रवार 25 जुलाई को को भारी के अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में आज और कल 26 जुलाई को भीषण बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को अत्यंती भारी बारिश की संभावना है। यही नहीं, मध्य और पूर्वी भारत के साथ ही पश्चिमी तट और आसपास के घाट क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।
पश्चिमी भारत में मौसम का क्या हाल रहेगा?
कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र के कुछ इलाकों में आज और कल शनिवार 26 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार 29 जुलाई तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट के क्षेत्र और गुजरात रीजन में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। सौराष्ट्र और कच्छ में 26 से 29 जुलाई तक और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में शनिवार 26 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा अगले 6-7 दिनों तक पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्य स्तर की बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी और सेंट्रल इंडिया में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार आज और कल यानी शनिवार 26 जुलाई को विदर्भ व छत्तीसगढ़, 26 और 27 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और शनिवार 26 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार में आज यानी शुक्रवार 25 जुलाई को भारी बारिश, और 30 तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 28 जुलाई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा पूरे क्षेत्र में अगले 7 दिनों तक गरज और चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल-भरी आंधी भी चल सकती है। बिहार में आज ठनका की भी चेतावनी दी गई है।
दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा?
IMD के अनुसार तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक केरल और तटीय कर्नाटक में अत्यधिक बारिश की संभावना है। 25-27 जुलाई तक दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और कल यानी शनिवार 26 जुलाई तक तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा अगले पांच दिनों तक दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। केरल, लक्ष्यद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 7 दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
नॉर्थ ईस्ट में कैसी रहेगी मौसम की चाल
IMD के अनुसार उत्तर-पूर्वी राज्यों के कई इलाकों में गले 4 दिन तक गरज, चमक के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में 26-27 जुलाई को और मिजोरम व त्रिपुरा में कल यानी शनिवार 26 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
