शहर

कल का मौसम : 15, 16, 17 नवंबर को बादल दिखाएंगे रौद्र रूप, आंधी संग बारिश होगी खूब; आईएमडी का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 15 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी के ग्राफ में इजाफे के साथ पॉल्यूशन के बढ़ने की संभावना जताई है। लेकिन, दिल्ली से लेकर बिहार और झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश तक शीतलहर चलने और कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं, पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंडी के आसार बने हुए हैं। आईएमडी ने अगले 4 से 5 दिन तक उत्तर-पूर्व मानसून के कारण केरल और तमिलनाडु में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

कल का मौसम

°Cकल का मौसम कैसा रहेगा 15 नवंबर 2025 : उत्तर भारत में मौसम के साथ हवा की क्वालिटी बदतर होती जा रही है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 400+ पहुंचने से वातावरण में धुंध और धुएं का गुबार छाया है। फिलहाल, सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा। आईएमडी ने वीकेंड पर यानी शनिवार और रविवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्द हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान 10 °C के आसपास स्थिर रहेगा, जिससे दिन में मौसम सुहावना एवं रात व सुबह के वक्त कड़ाके की ठंडक महसूस होगी। इस दौरान मैदानी व ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया नजर आएगा। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में लेट लतीफी के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पहाड़ों पर शीतलहर चलने के कारण कई जगह न्यूनतम तापमान 0°C से नीचे पहुंच गया है। वहीं, स्काईमेट ने दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट है। 17 नवंबर तक लगातार तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं 18 और 19 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा, जिससे मौसम और बिगड़ सकता है। पूर्वोत्तर में कोहरे के साथ सर्दी बढ़ेगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली10°C26°C
मुंबई22°C31°C
चंडीगढ़11°C24°C
जयपुर12°C26°C
भोपाल13°C26°C
लखनऊ12°C26°C
पटना14°C26°C
कोलकाता17°C26°C
देहरादून9°C21°C
शिमला6°C18°C
कश्मीर3°C13°C

यूपी-बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 7 दिन में कुछ बादलों की आवाजाही हो सकती है। फिलहाल, कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे सुबह शाम कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। पहाड़ों की ओर से आ रहीं बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी का सितम जारी है। अगले सप्ताह में कोहरे और ठंडी के ग्राफ में इजाफा होगा। उधर, बिहार में भी अब कोहरी लेयर छाई नजर आएगी।

एपमी-झारखंड का मौसम

मध्य प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। स्काईमेट के मुताबिक, इंदौर में 8.2°C, शिवपुरी 8°C, नौगांव 8°C, जबलपुर 9.4°C, रीवा – 8.8°C और खंडवा में 11°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से काफी कम है। लागतार गिरते पारे को देखते हुए राज्य में सर्दी के बढ़ने के संकेत है। वहीं, छत्तीसगढ़ में रायपुर 13°C, दुर्ग 10°C, अंबिकापुर 7°C, पेंड्रा 10°C और राजनांदगांव में 8.5°C तापमान होने से लोगों को कड़ाके की सर्दी के आसार दिखाई दे रहे हैं। कमोबेश ऐसा ही मौसम झारखंड के विभिन्न हिस्सों में देखा जा रहा है। तीनों ही राज्यों में अब घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है, जिससे आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में लगातार वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी की ओर बढ़ रही है। सर्दी के साथ वातावरण में धुंध छाए रहने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। फिलहाल, आसमान साफ रहने की संभावना है। लेकिन, अब कोहरे की परत देखने को मिलेगी। अगर, पॉल्यूशन की बात करें एक्यूआई 400 के आसपास है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, वजीरपुर में सबसे खराब एक्यूआई 440 दर्ज किया गया, जबकि चांदनी चौक में एक्यूआई 438 दर्ज किया गया। उधर, पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

कश्मीर, उत्तराखं और हिमाचल में मौसम

पहाडों पर शीतलहर के कारण कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरा छाया नजर आ रहा है। खासकर, जम्मू-कश्मीर के हिल्स एरिया में शीतलहर के प्रकोप से भारी सर्दी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कम चांस जताए हैं। हालांकि, 16 नवंबर को बारिश का अलर्ट है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, ताबो और कुकुरसेमी इत्यादि इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। फिलहाल, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कोहरा और भारी ठंडी का अलर्ट है। शिमला का सबसे कम तापमान 2.7°C दर्ज किया गया। कमोबेश ऐसा ही मौसम उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी ने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई इलाकों में कोहरा छाए रहने और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीतलहर और बढ़ेगी। कई इलाकों में पाला गिरने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article