शहर

Kal Ka Mausam : अगले कुछ घंटे में बदलने वाला है मौसम, आंधी-बारिश से गर्मी होगी शांत; IMD ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam 25 May 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega : मौसम विभाग ने पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ आंशिक तौर पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, मानसून की आहट के बीच दक्षिण भारत के समुद्र तटीय हिस्सों और पूर्वोत्तर के राज्यों में तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम (Kal Ka Mausam) : गर्मी और भीषण लू की गतिविधियों के बीच अगले सप्ताह से मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक नये मौसमी तंत्र और बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, 26 मई से केरल के तट से मानसून टकराने के बाद केरल, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मेघालय समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला तेज होगा। उधर, पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रहने से आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर 28 मई तक रुक-रुककर तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान विक्षोभ का आंशिक असर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर धूल भरी आंधी और बारिश से मौसम बदल सकता है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में मौसम अभी काफी गर्म रहने वाला है। अधिकांश जिलों में तेज गर्म हवाएं और भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। बुंदेलखंड से लेकर मध्य और पूर्वी यूपी तक तपिश का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी ने बांदा, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी और आस पास के क्षेत्रों में रेड अलर्ट घोषित है। वहीं, आगरा, अमेठी, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, रायबरेली, सोनभद्र और अन्य हिस्सों पर ऑरेंज अलर्ट है, जबकि आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, उन्नाव, सुलतानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और कासगंज में गर्मी का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ घंटे में बदलने की संभावना है। मौसन विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार और सोमवार तक बादलों की आवाजाही हो सकती है और तेज धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। अगर, तेज हवाओं के साथ बौछारें गिरती हैं तो तापमान में मामूली कमी आ सकती है, जिससे लोगों को त्वरित गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल, रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। हालांकि, लू का अलर्ट लगातार जारी रखा गया है। इधर प्रदूषण के स्तर पर स्थिर है। एक्यूआई 200 से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे लोगों को साफ हवा की उम्मीद कम है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। आईएमडी के मुताबिक, कई जगहों पर 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। खासकर, जैसलमेर का अधिकतम तापमान 45.9 रहा। फिलहाल राज्य में लू का बड़ा अलर्ट जारी है। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे 50 से 60 की रफ्तार वाली आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है, जो जून के पहले सप्ताह तक रुक-रुककर जारी रहेंगी।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर रविवार को कुपवाड़ा के लोलाब घाटी के ललपोरा, क्रुसान और आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि हुई। भारी ओलावृष्टि से सेब के बाग, अखरोट के पेड़, सब्जियां, धान के खेत और अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों को भारी नुकसान की चिंता सता रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article