शहर

आज का मौसम : 23 दिसंबर को बारिश होगी मूसलाधार, शीतलहर से धड़ाम होगा तापमान; भीषण कोहरे का हाई अलर्ट

Kal Ka Mausam, 23 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में मौसमी गतिविधियां (बारिश) होने की संभावना है। हालांकि, इधर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से बारिश-बर्फबारी (Rain-Snowfall) व घना कोहरे का अलर्ट जारी है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर भारत में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी राज्यों में भीषण कोहरे से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारतीय राज्यों में सर्दी का ग्राफ ऊपर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकांश राज्यों में घने कोहरे से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सर्द हवाओं के असर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने से कड़ाके की ठंडी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22, 23 और 24 दिसंबर तक पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ पर हिस्सों बादल छाए रहेंगे। खासकर, कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा एवं पहाड़ियों में घना कोहरा छाया रहेगा। इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में घने कोहरे की चादर छाये रहने और शीतलहर चलने का अलर्ट है, जिससे कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी रहेगा। कोहरे की गिरफ्त राज्यों के बीच संचालित ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलेंगी और फ्लाइट सेवाओं में देरी होगी या रद्द होंगी। स्काईमेट के पूर्वानुमान को देखें तो दक्षिण भारतीय राज्यों और पूर्वोत्तर के करीब चार राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कहां होगी बारिश

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है तो दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है। स्काईमेट ने बताया कि केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय और नागालैंड में बारिश का अनुमान है। इन सभी राज्यों में धीरे-धीरे तापमान कम होने से हल्की सर्दी के संकेत मिल रहे हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली10°C22°C
चंडीगढ़9°C21°C
जयपुर11°C24°C
मुंबई21°C29°C
भोपाल11°C24°C
पटना10°C24°C
लखनऊ9°C20°C
कोलकाता15°C25°C
देहरादून9°C18°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर1°C8°C

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीतलहर और घना कोहरा समस्या बनता जा रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों और सड़क परिवहन धीमा हो गया है और सड़कों पर धीमे गति से चलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन तक सर्द हवाएं चलमे से मौसम काफी सर्द रहेगा। अब रात के साथ दिन में भी तापमान गिरने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ में हल्की बदली के अलावा बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। उधर, पड़ोसी राज्य बिहार में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है। आईएमडी ने सुबह से शाम तक घना कोहरा छाया नजर आएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अब रात के अलावा दिन में भी ठिठुरन बढ़ेगी। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकल सकती है, जो शीतलहर के कारण बेअसर साबित हो सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बना हुआ, जिससे गलन वाली सर्दी महसूस की जा रही है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे व पॉल्यूशन वाली धुंध नजर आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल मौसम से किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 2 दिन तक न्यूनतम 8 से 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 24 दिसंबर से तापमान में और गिरावट के संकेत मिल रहे हैं, जहां न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। आईएमडी ने बताया कि 22, 23 दिसंबर से घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 370 से 440 के बीच है। अगले तीन दिन तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है फिर अगले 6 दिनों तक 'बेहद खराब' और गंभीर' श्रेणियों के बीच रहने का अनुमान है। सबसे अधिक खराब एक्यूआई नरेला 418 दर्ज किया गया है।

पंजाब का मौसम

पंजाब में शीलहर और ठंड का दौर जारी है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान औसत से कुछ डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग की मानें तो चंडीगढ़ में 8.3 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 9.5 डिग्री, फरीदकोट में 8.6 डिग्री और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है और यह स्थिति आगे कई दिनों तक जारी रह सकता है।

हरियाणा में घना कोहरा

हरियाणा में घना कोहरा, शीतलहर का डबल अटैक जारी है। फिलहाल, मंगलवार को अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.7 डिग्री और करनाल में 8.9 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6 डिग्री, रोहतक में 9.7 डिग्री, भिवानी में 7 डिग्री और सिरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण कोहरे की लेयर छाई है, जिससे सड़क यातायात धीमा हो गया और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं।

राजस्थान का मौसम कैसा है?

राजस्थान के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी घटकर दस मीटर तक पहुंच गई है। आईएमडी ने मंगलवार से कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी करते हुए तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। जयपुर, जैसलमेर और श्री गंगानगर, सोनार, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा में भयंकर कोहरा दर्ज किया जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, अलवर और करौली में सबसे ठंडे दिन बने हुए हैं, जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। करौली में 7 डिग्री तो अलवर में 5.4 डिग्री, दौसा, श्री गंगानगर, कोटा, पिलानी, जयपुर, चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर सहित अन्य शहरों में भी 1 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से अचानक सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आए बादलों की वजह से उत्तरी हवाएं कमजोर हो गई हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है और सुबह-शाम की ठंड कम हो गई है। कई शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली में 8.0 डिग्री सेल्सियस और सिरोही में 8.9 डिग्री सेल्सियस में रिकॉर्ड किया गया है। फिलहल पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से 23 दिसंबर से ठंडी उत्तरी हवाएं तेज होंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा भी छाए रहने की उम्मीद है।

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश एवं बर्फबारी से मौसम काफी संगीन हो गया है। खासकर, रात के तापमान में वृद्धि और दिन में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के भीतर बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। श्रीनगर में रात को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग तापमान 0 से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। अनंतनाग में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से 4.4 डिग्री सेल्सियस के बीच है। घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है। अगले 2 दिन यानी 23 और 24 दिसंबर को कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का की संभावना है। इधर, 21 दिसंबर से चिल्ला-ए-कलां के लग जाने से आगे भी मौसमी गतिविधियां और हिमपात की बड़ी संभावना है। फिलहाल, बारिश-बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी और समूचे जम्मू-कश्मीर और लेह लद्दाख में घना कोहरा छाया रहेगा।

'चिल्ला-ए-कलां क्या है?

जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर को ‘चिल्ला-ए-कलां’ की दस्तक हो गई है, जिसके प्रभाव से घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी जारी रहेगी। दरअसल ‘चिल्ला-ए-कलां’ सर्दियों के मौसम का सबसे भारी समय होता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है 29 या 31 जनवरी तक जारी रहता है। 'चिल्ला-ए-कलां' के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है। इस दौरान घाटी में नदी, नाले, पाइप लाइन और जल स्त्रोत जम जाते हैं क्योंकि न्यूनतम तापमान माइनस 6 से माइनस 8 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर जाता है। चिल्लई कलां के दौरान दिन का तापमान दो अंकों से नीचे रहता है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम हो जाता है।

दक्षिण भारत में सर्दी-कोहरा

दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां थमने के बाद अब हल्की सर्दी का दौर शुरू होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना में भी शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है और कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। संगारेड्डी जिले का कोहिर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रंगा रेड्डी का मोइनाबाद मंडल का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य के 33 जिलों में से 17 में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। सिरपुर (यू) में 7 डिग्री, अरिली में 8.3 डिग्री, नवाबपेट में 8.7 डिग्री, पोथारेड्डीपेट में 9.5 डिग्री, डामरंचा में 9.5 डिग्री और गांधारी में 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

हैदराबाद में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

हैदराबाद, रंगा रेड्डी, संगा रेड्डी, विकाराबाद, मेडक, आदिलाबाद और कोमाराम भीम आसिफाबाद जिलों के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है, जबकि आदिलाबाद, कुमारम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है। यहां 26 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के लिए हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम दक्षिण के अन्य राज्यों में भी बना हुआ है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article