शहर

आज का मौसम : अगले कुछ घंटे में बरसेगा झमाझम पानी, आंधी-वज्रपात की चेतवानी; IMD का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 Fabuary 2026, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : पहाड़ों पर सोमवार से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश एवं बर्फबारी शुरू हो सकती है। घाटी में तापमान माइनस पर रहने से कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। हालांकि, 17 से 18 फरवरी को उत्तर भारत में यही पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे करीब 8 राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

Aaj Mangalwar Ka Mausam

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam ( आज का मौसम ) : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 फरवरी को पहाड़ों पर तो उत्तर भारत में 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रभाव से बादलों की आवाजाही रहेगी और मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और सीमावर्ती जिलों में बर्फबारी व बर्फबारी अलर्ट है। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलेंगी और पारा लुढ़केगा, जिससे कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। अधिकांश ऊंचे भागों में हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी है। इधर, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से मौसम बदल सकता है और तेज गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल, सुबह-शाम सर्दी पड़ेगी, लेकिन दिन काफी राहत भरे रहेंगे। कमोबेश आंधी-बारिश का अनुमान दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल के लिए जताया गया है। देश के ज्यादातर राज्यों में अब तापमान बढ़ने से गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 36 घंटे में एक बार फिर से मौसम खराब होने की गुंजाइश है। मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंश के कारण पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में तेज आंधीनुमा (30-40 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, प्रदेश पूर्वी, मध्य और बुंदलेखंड के हिस्सों पर मौसम का प्रभाव नहीं रहेगी। हल्की बदली के सिवा मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आईएम़डी का मानना है कि अगले मौसम साफ होने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और दिन में गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, सुबह-शाम अभी सर्दी से बचने की जरूरत है।

17 फरवरी मंगलवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
चंडीगढ़11°C24°C
देहरादून10°C21°C
शिमला6°C18°C
कश्मीर-2°C10°C
दिल्ली11°C27°C
जयपुर14°C28°C
भोपाल16°C29°C
लखनऊ12°C27°C
पटना14°C27°C
कोलकाता16°C28°C
मुंबई23°C29°C

दिल्ली में बारिश कब होगी

दिल्ली-एनसीआर में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को हल्की हवाओं के बीच सूरज ने दर्शन दे दिए हैं और धूप खिली है, जिससे मौसम काफी खुशनुमा है। हालांकि, मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है और हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार को हल्की धुंध होने का अनुमान जताया गया है। फिलहाल, एक्यूआई 240 के आसपास रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। आईएमडी का मानना है कि अगले 2 दिन तक तेज हवाएं और बूंदाबांदी होने से प्रदूषण के कण सतह से नीचे रहेंगे, जिससे प्रदूषण से राहत की उम्मीद है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा

बिहार में पारा चढ़ने का क्रम जारी है, जिससे दिन बेहद गर्म महसूस होने वाले हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह 3 से 4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पछुआ हवाओं की गति कम होने से शाम और सुबह महज गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। बहरहाल, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और अधिकतम ने 30 डिग्री सेल्सियस के मीटर को टच कर लिया है। आईएमडी ने संकेत दिए हैं 17 और 18 फरवरी को राज्य के कुछ भागों में बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं है।

राजस्थान में बारिश का मौसम

राजस्थान में मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एंट्री ले सकता है, जिसके प्रभाव से 18 फरवरी तक कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं रुक-रुक बारिश की गतविधियों के साथ आंधी और आकाशीय बिजली कड़कने की आवाजें परेशान करेंगी। आईएमडी ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन में गर्मी का एहसास होगा। अगर सुबह-शाम की सर्दी को छोड़ दें तो अब ठंडी की विदाई का समय आ गया है। फिलहाल, बाड़मेर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और सीकर में अभी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश पर भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आंशिक असर से बादल छाए रह सकते हैं। आईएमडी ने हल्की स्तर की बारिश की संभावना है। राज्य में इस दौरान तापमान सामान्य रहेगा और ठंडक लगभग गायब रहेगी।

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आने से बादल छाए हुए हैं और पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश एवं बर्फफारी के शुरू होने के चांस है। आईएमडी ने 5 जिलों पिथौरागढ़, चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में बादल बरसेंगे और बर्फ गिरेगी, जिससे मौसम काफी बदलेगा और मैदानी इलाकों तक तेज हवाओं के साथ सर्दी का आहट बनी रहेगी। इन जिलों में न्यूनतम माइनस में रहेगा। वही, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई संवेदनशील जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान -5 से -18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ घंटों में मौसम बदलेगा और बादलों की आवाजाही के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। खासकर, पहाड़ों पर बारिश एवं बर्फबारी एक साथ आने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को मौसमी गतिविधियां रिकॉर्ड की जाएंगी। इस दौरान ताबो, लाहौल-स्पीति, कुकुरसेमी और कुल्लू-मनाली समेत कई स्थानों पर बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों तक तेज सर्द हवाएं पहुंचेगी, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। इन जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस रहने से अभी सर्दी का सिलसिला जारी रहेगी। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, मौसम में सिहरन बनाए रखेंगी।

कश्मीर का मौसम कैसा है

कश्मीर की वादियां एक बार फिर से बादलों की गिरफ्त में हैं। अगले 2 दिन तक बादल छाए रहने और बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, इस दौरान ऊंचाई वाले हिस्सों पर ही बर्फ गिरने की संभावना है, जिससे पूरी घाटी में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में रहने का अनुमान है। खराब मौसम के दौरान 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मैदानी इलाकों तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, श्रीनगर में माइनस 2, कुपवाड़ा में माइनस 3, अनंतनाग में माइनस 1, पहलगाम में माइनस 11, गुलमर्ग में माइनस 2, सोनमर्ग में माइनस 7 डुग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, घाटी में अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

केरल-तमिलनाडु में बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) ने लो प्रेशर एरिया को क्रिएट कर दिया है, जिससे दक्षिण भारत के मौसम में बड़ा परिवर्तन है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में बने रहने की संभावना है, जिससे तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौराम बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। मौसम खुलने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी का असर बढ़ जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article