शहर

कल का मौसम : 70 घंटे बादल करेंगे झमाझम बरसात! बर्फीली हवाएं गिराएंगी तापमान; कोहरे का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 17 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 और 18 दिसंबर को दक्षिण भारतीय राज्यों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। खासकर, तमिलनाडु, कर्नाटक और अंडमान में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर, पहाड़ों पर एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के दस्तक देने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे बर्फबारी (Snowfall) का सिलसिला तेज हो सकता है। उत्तर भारत के राज्यों तेज बर्फीली हवाएं बहेंगी, जिससे कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। आईएमडी का अनुमान है कि हरियाणा, दिल्ली से लेकर बिहार तक घना कोहरा (Dense Fog) छाया नजर आएगा, जिससे सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। कई मुख्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी।

Image

कल मौसम का हाल

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। खासकर, उत्तर भारत में सर्दी के साथ कोहरे ने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सर्दी बढ़ने के साथ सुबह घना कोहरा छाएगा, जिससे ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगेगा और उड़ानों के संचालन पर विपरीत असर पड़ेगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में समस्या होगी। फिलहाल, कई चक्रवाती परिसंचरण और एक पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे प्रभाव से 17 दिसंबर से कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे हिस्सों पर बादलों की आवाजाही एवं हल्की बूंदाबांदी और तेज बर्फबारी हो सकती है। इसका सीधा प्रभाव मैदानी इलाकों के राज्यों पर पड़ेगा। स्काईमेट ने बताया कि अगले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु एवं कर्नाटक में बारिश की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी घना कोहरा छायेगा।

हरियाणा-पंजाब का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 दिसंबर को उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा इस दौरान उत्तर पूर्व के राज्यों में पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिससे ट्रेनों की गति पर बुरा असर पड़ेगा। आईएमडी की मानें तो दोनों ही राज्यों के विभिन्न जिलों में हल्की बदली छायी नजर आएगी और तेजी के साथ पारा लुढ़केगा, जिसके कारण गलन वाली सर्दी का एहसास होगा। इस सप्ताह के आखिर तक पाला गिरने के संकेत हैं।

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया नजर आ रहा है। दिन में हल्की तेज हवाएं सर्दी को और बढ़ाएंगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह के आखिर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है। बुधवार को कानपुर, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, रामपुर, बिजनौर और सहारनपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भीषण कोहरा छाएगा। आईएमडी के मुताबिक, करीब 38 जिले कोहरे की धुंध में लिपटे नजर आएंगे। पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। उधर, बिहार के अधिकांश भागों में कोहरे और सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे में इजाफा होते ही लंबी दूरी की गाड़ियां लेट लतीफ चल रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का ग्राफ स्थिर है, लेकिन कोहरे में बेतहासा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और वायु प्रदूषण ने भी नाक में दम कर रखा है। मौसम विभाग ने 17 और 18 दिसंबर को तेज कोहरे की संभावना जताई गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में धुंध छाए रहने के कारण दृश्यता कम रहेगी, जिससे ट्रेनें लेट होंगी और फ्लाइट्स की टाइमिंग बिगड़ेगी। रही बात पॉल्यूशन के स्तर की तो अभी इसमें कमी आने के संकेत नहीं हैं। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में एक्यूआई 380 से 400 के आसपास दर्ज की जा रही है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, जहांगीरपुरी, मुंडका और वजीरपुर में सबसे अधिक 430 एक्यूआई दर्ज किया गया।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आईएमडी के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। राज्य के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 5.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री, दौसा में 6.1 डिग्री, सिरोही में 6.2 डिग्री और चूरू में 6.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। अगले कुछ दिन तक जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर समेत सहित कई जिलों में कोहरे की धुंध छाई रहेगी, जिससे यातायात पर असर पड़ेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी और पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली9°C23°C
मुंबई22°C31°C
चंडीगढ़9°C23°C
जयपुर10°C25°C
भोपाल10°C24°C
लखनऊ10°C23°C
कोलकाता15°C26°C
पटना12°C23°C
देहरादून8°C20°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर2°C14°C

हिमालय-उत्तराखंड का मौसम

हिमालय प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों को छोड़ दें तो लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नही दर्ज की गई। पहाड़ियों में मौसम शुष्क बना हुआ है। आमतौर पर सर्दियों में बर्फ की चादर बिछी रहती है, वहां पहाड़ियां सूखी है। हालांकि, सर्दी और कोहरे में लगातार इजाफा हो रहा है। अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके असर से बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी का अनुमान है कि 20 और 21 दिसंबर के आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके असर से हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी, लेकिन उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां होने के चांस कम हैं। फिलहाल, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज कोहरा छाया आ रहा और शीतलहर चल रही है, जिससे कड़ाके की ठंडी पड़ रही है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में शीतहर की संभावना बन रही है। फिलहाल, घाटी के अधिकांश स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17-18 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहने और रविवार को ऊंचे इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री, कश्मीर के काजीगुंड में 2 डिग्री, कुपवाड़ा में 1.5 डिग्री, कोकरनाग में 2.2 डिग्री, गुलमर्ग में 1 डिग्री, पहलगाम में 2 डिग्री, पुलवामा में 0 से 0.7 डिग्री, शोपियां में 0 से 0.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान होने की संभावना है। तड़के शहर और घाटी के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 और 19 दिसंबर को बादल छाए रह सकते हैं। 20 और 21 दिसंबर को चिल्लई कलां के आगमन के साथ ही घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है।

कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां कब लागू होगा

आईएमडी ने बताया कि 20-21 दिसंबर को ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू होने के साथ ही घाटी के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी से मौसम और खराब हो सकता है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ यानी सर्दियों का सबसे कठोर दौर होता है। यह 21 दिसंबर से शुरू होता है। 'चिल्ला-ए-कलां' के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में घाटी के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी एवं जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article