शहर

Kal Ka Mausam, 13,14,15,16 फरवरी को बादल बरसेंगे झमाझम, आंधी-तूफान संग गिरेंगे ओले; IMD का आया पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 12 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिसके प्रभाव से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां हो सकती हैं। स्काईमेट ने बताया कि 13 से 16 फरवरी के बीच एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एंट्री लेने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। फिलहाल, पहाड़ों को छोड़कर देश के विभिन्न हिस्सों पर सुबह-शाम की सर्दी बची रहेगी, लेकिन दिन काफी गर्म प्रतीत होंगे।

Mausam Kal Kaisa Hai

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत से सर्दी विदाई की दिशा में है। सुबह-शाम को छोड़ दिया जाए तो दिन काफी राहत भरे हैं। आईएमडी के मुताबिक, तापमान में बढ़ोतरी से अधिकांश राज्यों में जल्द ही गर्मी का एहसास होने लगेगा। हालांकि, 16 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा, पंजाब और पहाड़ी राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। वहीं, 18-19 फरवरी को दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। फिर 13 से 16 फरवरी के बीच हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बादल बरसेंगे और हिमपात जारी रहने से सर्दी का एहसास कायम रहेगा। देश के दक्षिणी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों पर गर्मी के एंट्री के संकेत मिलने लगे हैं। लेकिन, तमिलनाडु में मेघ बरस सकते हैं।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में दिन काफी गर्म प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि, सुबह और शाम काफी सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और अधिकतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह आसमान में धुंध या कोहरे की हल्की लेयर नजर आ सकती है, लेकिन अभी कोई बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं। एक बार फिर हवा की क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंचने के अनुमान है। सीपीसीबी की मानें तो एक्यूआई 300 के आसपास पहुंच गया है, जो चिंता का विषय है।

शहर का नामन्यूनतम तापमान (12 फरवरी)अधिकतम तापमान (12 फरवरी)
मुंबई23°C30°C
दिल्ली12°C26°C
चंडीगढ़11°C24°C
जयपुर14°C27°C
भोपाल16°C28°C
पटना13°C23°C
लखनऊ12°C26°C
देहरादून7°C29°C
शिमला5°C16°C
कश्मीर0°C7°C
कोलकाता16°C29°C

राजस्थान का मौसम कैसा है

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आंशिक प्रभाव से बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। मौसम विभाग की मानें तो सीकर, श्रीगंगानगर, झुंझनू, चुरू समेत कुछ इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश से मौसम बदल गया। हालांकि, अब धी-धीरे तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे जल्द ही गर्मी महसूस होने लगेगी। फिलहाल, अगले 2 दिन तक 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। 13 फरवरी से एक नये विक्षोभ के आने की संभावना जताई जा रही है, जो राज्य के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

यूपी में कल मौसम कैसा है

उत्तर प्रदेश में ठंडी ने वापसी की तैयारी कर ली है। खासकर, दिन में तापमान बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब दिन का मौसम काफी सुहावना प्रतीत हो रहा है। पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड के पड़ने की संभावना है, लेकिन अब धीरे-धीरे कोहरा एकदम छटने लगा है, जो अगले सप्ताह से और कम हो जाएगा। उधर, बिहार में यूपी के मुकाबले सर्दी अधिक पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा और दिन में तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कम हो जाएगा।

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आसमान बादलों से ढके हैं और अधिकांश भागों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जा रही है। बेमौसम बारिश-बर्फ गिरने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को अभी कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है। वहीं, मैदानी जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा है

हिमाचल प्रदेश में पिछले 36 घंटों के दौरान बारिश एवं बर्फबारी रिकॉर्ड की जा रही है, जिससे राज्य का मौसम एक बार फिर से बदल गया है। आईएमडी ने बताया कि रोहतांग दर्रा, शिंकुला पास, लाहौल स्पीति, ताबो, कुकुरसेमी, चंबा और कुल्लू में बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश के साथ कोहरा नजर आया, जिससे एक बार फिर तापमान लुढ़क गया है, जिससे कई इलाकों में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 से 16 फरवरी के बीच एक नये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने की संभावना है, जिससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। फिलहाल, राज्य के मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे के बने रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गलन वाली सर्दी का एहसास होता रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर में अभी सर्दी का सितम कायम रहेगा। पिछले 48 घंटों के दौरान बारिश-बर्फबारी के कारण कोल्ड डे की स्थिति है। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में माइनस 2 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 3.5 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 2.5 डिग्री और पहलगाम में माइनस 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे का अलर्ट जारी है। IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 13 से 16 फरवरी के मध्य एक नये वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने की संभावना है, जिसके प्रभाव से फिर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी होगा।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों पर अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में परिवर्तन हो सकता है। आईएमडी ने 13 फरवरी से तमिलनाडु के चेन्नई और डेल्टा क्षेत्र में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज आंधीनुमान हवाओं के झोंकों के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, चेन्नई, पुडुचेरी, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेन्नई, रानीपेट, वेल्लूर और तिरुपत्तूर जिलों में हल्का से मध्य कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया जाएगा। राज्य में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article