शहर

कल का मौसम 1 June 2025: मानसून आने की असल तारीख को जमकर होगी बरसात, कई राज्यों के लिए जारी हुए अलर्ट

Kal Ka Mausam, 1 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कल 1 जून की तारीख होगी यानी मानसून के आमतौर पर देश में एंट्री की तारीख, लेकिन हम जानते हैं कि इस साल हफ्ते भर पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल के रास्ते मानसून आया मुंबई में भी पहले ही इसका असर दिखा और रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। आइए जानते हैं मानसून आने की तारीख के दिन यानी कल कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Image

देश भर में बारिश का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : पूरे उत्तर भारत में मौसम में कुछ नरमी दर्ज की गई है लेकिन ये इतनी सामान्य है कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में गर्मी से राहत महसूस नहीं की जा सकती हैं। भीषण गर्मी के बीच कभी कभार बादलों की आवाजाही जारी है। उत्तर भारत में जारी चिलचिलाती धूप पर ये बादल और कुछ बूंदे असर डाल रही हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश और दिल्ली-NCR में 1 जून और इसके बाद बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 1 जून से प्री मानसून गतिविधियां भारी होती दिखेंगी। इस दौरान गरज चमक से साथ कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब गर्मी के कुछ कम होने के आसार हैं।

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा?

यूपी में आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया और तेज झोंकों के साथ बारिश की संभावना जताई गई। अगले कुछ दिनों में प्री मानसून गतिविधियों के बढ़ने से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। पुरवा हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 5 जून तक उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो 1 जून को कोई चेतावनी नहीं है लेकिन पूर्वी इलाकों में कल कहीं कहीं चमक-गरज के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कल का मौसम कैसा रहेगा?

शनिवार के दिन मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश के साथ आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ ऐसा ही हाल कल भी रहने वाला है ।इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। 3 जून तक इस तरह का मौसम उमस बढ़ाएगा और इससे तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल कहीं भी हीट वेव का अलर्ट नहीं है।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 1 जून को हल्के बादलों वाले आसमान में बिजली दिखने की संभावना है। साथ ही कुछ बारिश की भी उम्मीद है। आज दिल्ली में आंधी बारिश की संभावना जताई गई थी। कल भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके वाली हवाओं के बीच हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली वालों को कुछ तड़क-गरज भी देखने को मिलेगा। हालांकि कल के मौसम को लेकर IMD की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

राजस्थान में कल का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने 31 मई से 3 जून तक राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट देते हुए मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में

कल 1 जून को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, टोंक और उदयपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अगले 5 दिनों तक कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आज बाड़मेर जिले में पिछले 24 घंटे में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसने पिछले छह सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

देश के अधिकतर इलाकों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तर पश्चिम राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि ये आज के तुलना में कम रहेगा। हिमाचल और उत्तर पश्चिम राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में बारिश का दौर और अलर्ट जस का तस जारी रहेगा। पश्चिम के तटीय इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा लेकिन बारिश में कुछ कमी आएगी। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर शेष सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार