शहर

Jaunpur News: सभासद पुत्र को गोलियों से भूना, कोचिंग सेंटर में हत्या से मचा तहलका

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 12, 2023, 03:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित कजगांव नगर पंचायत के सभासद आलोक मौर्य के बेटे अजय मौर्य की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Image

सभासद पुत्र की गोली मारकर हत्या

Photo : BCCL

जौनपुर: जिले में एक सभासद के बेटे एवं कोचिंग सेंटर के संचालक की दीवाली के रोज रविवार को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात जफराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कजगांव में एक इंटर कॉलेज के पास की है।

कोचिंग सेंटर में हत्या

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि कजगांव नगर पंचायत के सभासद आलोक मौर्य का बेटा अजय मौर्य (29) एस एन वी इंटर कॉलेज में कोचिंग सेंटर चलाता था और रात्रि में वहीं पर ठहरता था। उन्होंने बताया कि शनिवार को छोटी दिवाली की रात दो से तीन बजे के बीच कुछ बदमाश आये और अजय की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि परिजनों को रविवार सुबह इसकी जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गयी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!