शहर

Rana Balchoria Murder Case: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया के हत्यारों का एनकाउंटर

पंजाब के मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलचोरिया की हत्या करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर में 2 बदमाशों के मारे गए हैं। पंजाब AGTF और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन ने ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

Image

कबड्डी प्रमोटर और प्लेयर राणा बलाचोरिया की हत्यारों का एनकाउंटर

मोहाली में 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रमोटर की हत्या के एक संदिग्ध को बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने बताया कि पंजाब के तरन तारन जिले के नौशेहरा पन्नुआं के रहने वाले हरपिंदर उर्फ मिड्डू का पुलिस की टीम पीछा कर रही थी और इस दौरान हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनका उपचार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध कई जघन्य अपराधों में शामिल था और उसका आपराधिक इतिहास गंभीर है। मोहाली में एक निजी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया को सोमवार को गोली मार दी गयी थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हमलावरों ने .30 बोर की पिस्तौल से गोली चलाने के बाद मोटरसाइकिल से भाग गए। पुलिस ने इससे पहले दिन में हरपिंदर की गिरफ्तारी को "एक बड़ी सफलता" बताया था और कहा था कि गोलीबारी में घायल होने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक बड़ी सफलता। एसएएस नगर पुलिस ने मोहाली में हाल में हुए कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की हत्या के सिलसिले में प्रदेश के तरन तारन जिले के नौशेहरा पन्नुआं के रहने वाले हरपिंदर उर्फ मिड्डू को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के साथ गोलीबारी के बाद आरोपी को पकड़ा गया।

खिलाड़ी की हत्या के बाद पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और करण पाठक उर्फ डिफॉल्टर करण के तौर पर की थी और दोनों अमृतसर के निवासी हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article