Jharkhand Protest: CID रिपोर्ट की इन तीन पन्नों में छिपा है वो राज, जिसके कारण JSSC CGL को रद्द करने पर अड़े हैं छात्र

Jharkhand Students Protest:झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) CGL परीक्षा की गड़बड़ियों पर सीआईडी की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगे इन रिपोर्ट्स से साफ है कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुईं हैं।

Jharkhand Students Protest:झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र लगातार आंदोलनरत हैं। 22 सितंबर 2024 को आयोजित इस परीक्षा को लेकर छात्रों का दावा है कि बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। अब CID द्वारा 1 जनवरी 2025 से शुरू की गई जांच और दर्ज बयानों की Exclusive रिपोर्ट के पन्ने सामने आने के बाद छात्रों के आरोपों को पुख्ता आधार मिलता दिख रहा है।

JSSC CGL

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ियों पर CID की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा (AI Photo)

सीआईडी जांच के दस्तावेजों के अनुसार, परीक्षा से ठीक दो दिन पहले 20 सितंबर 2024 को किस तरह अभ्यर्थियों को सवाल और जवाब रटवाए गए थे, इसका पूरा ब्योरा सामने आया है।

End of Feed