CM उमर अब्दुल्ला के विधायक अल्ताफ कालू और NC प्रवक्ता पर FIR, अपने ही बॉडीगार्ड से मारपीट का आरोप

Pahalgam MLA FIR: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम से नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक अल्ताफ अहमद कालू और पार्टी प्रवक्ता उमेश तलाशी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pahalgam MLA FIR: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पहलगाम विधानसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के मौजूदा विधायक अल्ताफ अहमद वानी उर्फ अल्ताफ कालू (Altaf Ahmad Kaloo) और पार्टी के प्रवक्ता उमेश तलाशी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों नेताओं पर विधायक की सुरक्षा में तैनात पुलिस पर्सनल (PSO) के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।

Altaf Ahmad Kaloo

Pahalgam MLA और प्रवक्ता पर अपने ही PSO से मारपीट का केस (फोटो: X/@altaf_kaloo)

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना उस समय हुई जब पीड़ित पुलिस जवान अपनी ड्यूटी निभा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर नेताओं और सुरक्षाकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोप के मुताबिक विधायक अल्ताफ कालू और पार्टी प्रवक्ता उमेश भट्ट उर्फ उमेश तलाशी ने पुलिसकर्मी के साथ हाथपाई और मारपीट कर दी। इस घटना में जवान को शारीरिक चोटें भी आई हैं।

End of Feed