जयपुर

जयपुर में महिला ने किया आत्मदाह, सुसाइड से पहले बनाई वीडियो, पति और देवर पर लगाया ये आरोप

Jaipur News: जयपुर में एक महिला के सुसाइड कर लिया है। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाई, जिसमें पति और देवर द्वारा टॉर्चर किए जाने की बात कही और अपनी बनह को भेज दी। मुहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Image

जयपुर में महिला ने किया सुसाइड (फोटो- टाइम्स नाऊ नवभारत)

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला ने खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया। गंभीर हालत में झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ दिनो बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहन की मौत के बाद उसके भाई ने पुलिस में बहन के ससुराल के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। सुसाइड से पहले महिला ने एक वीडियो बनाई थी, जो उसने अपनी बहन को भेजी थी। इस वीडियो से सुसाइड के पीछे के कारण का खुलासा हुआ है।

किस वजह से किया महिला ने आत्मदाह

पुलिस ने मृतक की पहचान प्रतिभा मित्तल (36) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि प्रतिभा ने अपने पति और देवर से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया। यह घटना 7 जुलाई को हुई, जब प्रतिभा ने अपनी समस्याओं का एक वीडियो बनाकर अपनी बहन भारती मित्तल को भेजा। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि उसका पति आशीष और देवर गृजेश उसे लगातार टॉर्चर करते हैं और मारपीट करते हैं।

बता दें कि प्रतिभा की शादी लगभग 10 साल पहले मुहाना स्थित पत्रकार कॉलोनी निवासी आशीष से हुई थी। 7 जुलाई की सुबह, प्रतिभा ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। स्थानीय लोगों ने उसकी चीखें सुनकर मदद की और उसे SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर थी और वह 85 प्रतिशत झुलसी हुई थी। 10 जुलाई की रात, इलाज के दौरान प्रतिभा की मौत हो गई।

भाई ने लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

मृतक के भाई, सौरभ मित्तल, ने अपने जीजा और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया। मुहाना थाना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी आदित्य काकड़े ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर कार्रवाई की गई है और पति-पत्नी के बीच झगड़े को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article