जयपुर

Rajasthan: बिजली कर्मचारियों की मेडिकल हिस्ट्री होगी अपडेट; इन बीमारियों को लेकर मिलेगा तबादले में वेटेज

आरवीपीएन ने कर्मचारियों के लिए मेडिकल हिस्ट्री रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की, जिससे लगभग 10,000 कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। ट्रांसफर के दौरान कर्मचारियों को वेटेज भी मिलेगा। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) ने इसके लिए SAP-ERP सिस्टम में नया प्रावधान लागू किया है।

Image

RVPN ने जारी किया मेडिकल हिस्ट्री अपडेट करने का आदेश

Photo : Twitter

Rajasthan News: राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) ने कर्मचारियों की मेडिकल हिस्ट्री रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया के तहत, SAP-ERP सिस्टम में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसमें गंभीर बीमारियों और विशेष स्थितियों से संबंधित मेडिकल डेटा को एकत्रित किया जाएगा। सभी लोकेशन इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट एकत्र करें और उन्हें सॉफ्ट कॉपी के रूप में संबंधित पैरोल एडमिनिस्ट्रेटर को भेजें। इसके बाद, एडमिनिस्ट्रेटर इस डेटा को SAP-ERP के फॉर्म PA 30 में अपडेट करेगा। RVPN के सेक्रेटरी (एडमिन) आनंदी लाल वैष्णव ने 12 जून 2025 को जारी आदेश में कहा है कि यह जानकारी तुरंत एकत्रित की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर सिस्टम से तुरंत एक्सेस किया जा सके।

इस प्रक्रिया में 12 प्रकार की गंभीर बीमारियों और मेडिकल कंडीशंस को शामिल किया गया है। इनमें कैंसर, डायबिटिक डिसऑर्डर, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट सर्जरी, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मानसिक रूप से चुनौतीग्रस्त संतान और ऑटिज्म जैसे मेडिकल कंडीशन शामिल हैं।

RVPN में लगभग 10,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, और यह प्रक्रिया उन्हें भविष्य में ट्रांसफर या पोस्टिंग में वेटेज देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। हालांकि, इस बारे में कोई गाइडलाइन अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन गंभीर बीमारियों वाले कर्मचारियों को ट्रांसफर में प्राथमिकता मिलने की संभावना है। यदि किसी कर्मचारी या इंचार्ज को प्रक्रिया के दौरान कोई समस्या आती है, तो समाधान के लिए एक आधिकारिक ईमेल kumari.meena@rvpn.co.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article