जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून मेहरबान, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; झूमकर बरसेंगे मेघ

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून मेहरबान है। मानसून की दूसरी पारी में कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान के कई जिलों के गुजर रही है, जिसके कारण यहां मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर सहित मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। आइए आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल -

राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें चूरू, नागौर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापनगर, उदयपुर और अजमेर शामिल है। इसमें से 2 जिले टोंक और कोटा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। साथ ही यहां 41 से 61 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, जयपुर, अजमेर, टोंक, कोटा, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, और राजसमंद आदि जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी है।

कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दौसा में सबसे अधिक बारिश 197 एमएम दर्ज की गई। उसके बाद करौली में 127 एमएम, बसवा में 115, सवाई माधोपुर के बौंली में 92, अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 88, बानसूर में 74, चूरू के सरदारशहर में 71 और दौसा के महुवा में 70 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों तक राजस्थान में मौसम सुहावना बना रहेगा। बारिश होती रहेगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article