जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून एक्टिव, 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; अगले 4 दिन तक झमाझम बरसेंगे मेघ

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। राज्य में मानसून के एक्टिव होने और बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राजस्थान के आने वाले 4-5 दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून

Rajasthan Weather Today: पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक मानसून ने भारत के कई राज्यों में कोहराम मचा रखा है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में नदियां उफान पर है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूपी-बिहार के साथ राजस्थान में भी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई क्षेत्रों में नदियां उफान पर है और उनके आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आईएमडी ने पूरे राज्य में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में पिछले दिनों मानसून कमजोर पड़ने लगा था और इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा था। लेकिन राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है और इससे प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। एक्टिव हुए मानसून को देखते हुए IMD ने राज्य के करीब 30 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई है। आइए बारिश के पूर्वानुमान के बीच आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल -

राजस्थान के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राजस्थान के पाली, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, जालोर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, अलवर, नागौर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू और गंगानगर में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

कल इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार, 20 जुलाई को राजस्थान में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, टोंक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जोधपुर, पाली, सिरोही, जालोर, डूंगरपुर, अजमेर, उदयपुर, सीकर, अलवर, प्रतापगढ़, भरतपुर, करौली, धौलपुर, दौसा, जयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़,बीकानेर, चूरू और झुंझुनू में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, पुनः एक्टिव हुए मानसून में राजस्थान के अधिकतर जिलों में बारिश का दौर इस पूरे सप्ताह जारी रहेगा। लोगों को बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश से शहर के तापमान में कमी आएगी, जिससे मौसम कूल-कूल बना रहेगा।

कैसा रहा 18 जुलाई को मौसम का हाल

गुरुवार, 18 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के भीतर, टोंक राजसमंद, फलोदी, नागौर, जयपुर, जोधपुर, अलवर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, कोटा, बूंदी, करौली, धौलपुर, और भीलवाड़ा समेत आसपास के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। टोंक में उनियारा इलाके में सबसे अधिक बारिश 49 एमएम दर्ज की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!