LIVE

आज का मौसम, 19 July 2024: बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी, राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली-यूपी में रूठे बादल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 19 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ी। दिल्ली समेत यूपी और बिहार में अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट है। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बीच मूसलाधार बारिश जैसी स्थिति नहीं दिख रही है। उधर, बिहार में तेज बारिश के साथ वज्रपात का अनुमान है। वहीं, पहाड़ों में भारी बारिश से गंगा-यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू नदी उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए-

Pushpendra KumarUpdated Jul 19, 2024, 20:02 IST
आज का मौसम, 19 July 2024: बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी, राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली-यूपी में रूठे बादल

आज का मौसम, 19 July 2024: बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी, राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, दिल्ली-यूपी में रूठे बादल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 19 July 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली समेत यूपी और बिहार में अगले 24 घंटे तक बारिश का अलर्ट है। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बीच मूसलाधार बारिश जैसी स्थिति नहीं दिख रही है। उधर, बिहार में तेज बारिश के साथ वज्रपात का अनुमान है। वहीं, पहाड़ों में भारी बारिश से गंगा-यमुना, घाघरा, शारदा और सरयू नदी उफान पर हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़े रहिए-

JUL 19, 2024 18:07 IST

बिहार के शेखपुरा में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के शेखपुरा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि जिले में अगले दो से तीन घंटे में मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी।
JUL 19, 2024 15:26 IST

झारखंड में में जारी येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची सहित सभी जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
JUL 19, 2024 14:14 IST

IMD ने एमपी में जारी किया येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने पूरे मध्य प्रदेश में बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है। इसमें खंडवा, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, रायसेन, भिंड, छत्तरपुर, सतना व आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 19, 2024 13:10 IST

Uttarakhand में जारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल देहरादून और बागेश्वर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
JUL 19, 2024 12:19 IST

हिमाचल के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इसमें से कुछ जिलों में भारी बारिश और मेघगर्जन से साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसके अलावा चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और बिलासपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
JUL 19, 2024 09:55 IST

मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश

मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। शहर की सड़कें जलमग्न दिखीं।
JUL 19, 2024 09:27 IST

राजस्थान में मानसून एक्टिव, 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

यूपी-बिहार के साथ राजस्थान में भी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई क्षेत्रों में नदियां उफान पर है और उनके आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 19, 2024 07:39 IST

बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी

बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गर्मी और उमस अपने चरम पर है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, आईएमडी ने 20 जुलाई से मॉनसून के दोबारा से एक्टिव होने की बात कही है। अगर, ऐसा होता है तो बारिश का दौर देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
JUL 19, 2024 07:37 IST

UP में मानसून की थमी चाल इस दिन से पकड़ी रफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

यूपी में मानसून के कमजोर पड़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार अब एक बार फिर तेज होने लगी है। 18 जुलाई को यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने 19 जुलाई को भी बारिश होने की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 19, 2024 06:39 IST

दिल्ली में 10 अच्छी बारिश के संकेत नहींं

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में लगातार कई दिनों से मौसम गच्चा दे रहा है। हालांकि, बीच-बीच में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। इन दिनों आलम ये है कि उमस हाल-बेहाल कर रही है।
JUL 19, 2024 05:32 IST

गोरखपुर में राप्ती नदी उफान पर


गोरखपुर में राप्ती नदी, सिद्धार्थ नगर में बूढ़ी राप्ती और गोंडा में कुआनो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
JUL 19, 2024 05:31 IST

मंगलुरु में नेत्रवती नदी पर बने दो बांधों के सभी फाटक खोले गए


मंगलुरु और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हुई। उप्पिनान्गद्य में नेत्रवती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया, जिसके चलते नेत्रवती नदी पर बने दो बांधों के सभी फाटक खोल दिए गए हैं। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर कन्नड़ में कैसल रॉक में सबसे अधिक बारिश हुई । कैसल रॉक में 17 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से 18 जुलाई को सुबह 8.30 बजे के बीच 240 मिमी बारिश हुई।
JUL 19, 2024 05:31 IST

दक्षिण कन्नड़ में रेड अलर्ट जारी किया


बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले तीन दिनों के लिए अत्याधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कर्नाटक के आतंरिक स्थानों में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
JUL 19, 2024 05:31 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत


उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय से बृहस्पतिवार रात मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गोरखपुर के तीन, हरदोई के दो और संभल, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी और संत कबीर नगर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
JUL 19, 2024 05:31 IST

यूपी में बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ से कई जिले प्रभावित


यूपी में पिछले 24 घंटे में तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। राज्य के 22 जिलों में बाढ़ से व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 19, 2024 05:31 IST

मुंबई में भारी बारिश के कारण पेड़ या शाखा गिरने की 10 घटनाएं


महानगर में भारी बारिश के कारण पेड़ या शाखा गिरने की 10 घटनाएं, मकान या दीवार गिरने की चार घटनाएं और शॉर्ट सर्किट से संबंधित पांच घटनाएं सामने आई हैं, हालांकि इन अप्रिय घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मानसून अपडेट में बताया गया कि रेल और यातायात का संचालन सामान्य रहा, लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि लोकल ट्रेन सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।
JUL 19, 2024 05:31 IST

मुंबई में भारी बारिश, लोगों ने जलभराव की शिकायत की


महाराष्ट्र के मुंबई में बृहस्पतिवार तड़के से जारी भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने शाम को बताया कि भारतीय मौसम विभाग की कोलाबा वेधशाला के अनुसार, द्वीप शहर में 101 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज़ वेधशाला द्वारा दर्ज उपनगरों में 50.2 मिलीमीटर बारिश हुई।