जयपुर

Rajasthan Weather: बारिश से भीगा राजस्थान! आज 23 जिलों में IMD का अलर्ट, उदयपुर से कोटा तक बरसेंगे बदरा

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-October-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में रविवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 29 अक्टूबर तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना जताई है। आज 23 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-October-2025: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में कोटा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। आज सुबह सवाई माधोपुर में बूंदाबांदी देखने को मिली। आज भी राजस्थान में बारिश 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश के कारण ठंड बढ़ने और तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

राजस्थान के किन जिलों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, कोटा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा, सिरोही, पाली, बाड़मेर और जालोर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में हो रही बेमौसम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब स्ट्रॉन्ग होकर डीप डिप्रेशन में बदल चुका है। आज यह और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान बन सकता है। 28 अक्टूबर को यह और तीव्र चक्रवाती तूफान बनकर आंध्र प्रदेश तट की ओर पहुंचने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा एक और डिप्रेशन सिस्टम मध्य-पूर्वी अरब सागर में बना हुआ है। साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इस वेदर सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी भागों में 26 से 29 अक्टूबर के बीच मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। इस वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 27-28 अक्टूबर को होने की संभावना है।

राजस्थान में रविवार को दोपहर के बाद कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर के कई जिलों में बादल छाए रहे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज हुई। इस दौराना झालावाड़ के मनोहरथाना में 16 मिमी बारिश हुई। वहीं उदयपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली। रविवार को सबसे कम अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article