जयपुर

राजस्थान का मौसम 15-July-2025: राजस्थान में मानसून का कहर, जमकर बरस रहे बादल, कई जिलों में रेड अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में आज भी खूब बारिश होने वाली है। कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन ऐसा ही हाल रहने वाला। आइए जानते हैं राजस्थान में मौसम का क्या है हाल।

Image

राजस्थान में बारिश को लेकर आए कई अलर्ट

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-July-2025: राजस्थान में मानसून ने जोर पकड़ा हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। कोटा के खातोली में सर्वाधिक 198 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों को राज्य के लिए संवेदनशील बताया है।

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के पूर्वोत्तर भागों में बना दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, बाड़मेर, जालौर और जैसलमेर जैसे पश्चिमी जिलों में भी बारिश की रफ्तार तेज होने के आसार हैं।

तीन जिलों में रेड अलर्ट, कई में ऑरेंज

आज, मंगलवार को अजमेर, नागौर और पाली जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और टोंक जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जालौर में भी मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

दो दिनों में बदलेंगे हालात

मौसम विभाग के अनुसार,कल भी जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में अतिभारी वर्षा हो सकती है। हालांकि, 17 जुलाई से पूर्वी राजस्थान और 18 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में वर्षा की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। राज्य में लगातार हो रही वर्षा से जहां कृषि को राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और यातायात में समस्या की खबरें भी सामने आ रही हैं। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article