दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
रविवार सुबह से रुक-रुककर हुई हल्की बारिश के बाद शाम 4 बजे से दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। रविवार रात काली घटाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश के येलो अलर्ट को ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया। आज दिल्ली में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से उमस के साथ तापमान में भी कमी आएगी। बता दें कि रविवार को बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 31 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
गुरुग्राम-फरीदाबाद में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। इससे शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
गाजियाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट
रविवार शाम के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश से गाजियाबाद के लोगों ने राहत की सांस ली। यहां सुबह से बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही थी। शाम को तेज बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। रविवार की तरह गाजियाबाद में सोमवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में कहां हुई कितनी बारिश
दिल्ली के मयूर विहार में सबसे अधिक 57 एमएम बारिश हुई। उसके बाद आया नगर में 49.4 एमएम, पालम में 38.7 एमएम, लोदी रोड में 30.8 एमएम, सफदरजंग में 26.6 एमएम, नजफगढ़ में 25 एमएम, पीतमपुरा में 6.5 एमएम, पूसा में 5.5 एमएम, दिल्ली विश्वविद्यालय में 4 एमएम और रिज में 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
