Rajasthan Roadways : राजस्थान की गहलोत सरकार की ओर से नए साल में प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी गई है। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को अब जल्द नई बसें मिलेंगी। बता दें कि रोडवेज को लंबे इंतजार के बाद सरकार की ओर से नई बसें खरीदने के लिए हरी झंडी मिली है। करीब 3 साल के बाद रोडवेज के बेड़े में 560 नई बसें शामिल होंगी। रोडवेज की ओर से 162 करोड़ खर्च कर नई बसें खरीदी जाएंगी। सभी बसें यूरो-6 मानक की होंगी। इसका सीधा फायदा प्रदेश के 4 लाख लोगों को मिलेगा। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक नए साल के जनवरी महीने में रोडवेज की एक हजार बसें कबाड़ में बदल जाएंगी। इसके बाद महज दो हजार बसें ही शेष रहेंगी।
जयपुर
Rajasthan Roadways : अच्छी खबर! प्रदेश की जनता को नए साल में सरकार की सौगात, रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी सैकड़ों बसें
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 31, 2022, 01:59 PM IST
Rajasthan Roadways : रोडवेज को लंबे इंतजार के बाद सरकार की ओर से नई बसें खरीदने के लिए हरी झंडी मिली है। करीब 3 साल के बाद रोडवेज के बेड़े में 560 नई बसें शामिल होंगी। रोडवेज की ओर से 162 करोड़ रुपए खर्च कर नई बसें खरीदी जाएंगी। नई बसें आने के बाद प्रदेश के करीब 4 लाख यात्रियों के सफर की राहें सुगम हो जाएंगी। वहीं यूरो-6 मानक बसें आने के बाद मार्च से दिल्ली में भी बसें प्रवेश कर सकेंगी।
राजस्थान रोडवेज के बेड़े में न्यू ईयर पर होगी सैेंकड़ों नई बसें शामिल। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- करीब 3 साल बाद रोडवेज खरीदेगी नई बसें
- 162 करोड़ खर्च कर 560 नई बसों की होगी खरीद
- प्रदेश के 4 लाख लोगों के सफर की होगी राह सुगम
