जयपुर

राजस्थान में प्राइवेट बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 1000 से ज्यादा बसें ठप, जानें क्या है माजरा

हीरापुरा बस स्टैंड के स्थानांतरण और आरटीओ-ट्रैफिक पुलिस की निरंतर कार्रवाई से नाराज ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने शनिवार, 26 जुलाई से पूरे प्रदेश में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। संघ का कहना है कि हड़ताल सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

Image

(फोटो-@News18Rajasthan)

जयपुर : हीरापुरा बस स्टैंड की शिफ्टिंग और आरटीओ-ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने 26 जुलाई यानी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन के अनुसार, सुबह 6 बजे से राजस्थान से चलने वाली और यहां आने वाली 1000 से अधिक स्लीपर और प्राइवेट बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा, जिससे दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर और भोपाल जैसे कई रूट प्रभावित होंगे।

ट्रैफिक पुलिस से ऑपरेटर्स परेशान

मीडिया खबरों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की लगातार कार्रवाई से ऑपरेटर्स परेशान हैं। शुक्रवार को झालाना स्थित आरटीओ कार्यालय में हुई मीटिंग में ऑपरेटर्स ने अपनी आपत्तियां रखीं, लेकिन कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला। प्रशासन ने खड़ी बसों के चालान बनाकर अनावश्यक दबाव बनाया है। इसके चलते ऑपरेटरों ने अंतरराज्यीय रूट की बस बुकिंग तुरंत प्रभाव से बंद कर दी है और बुकिंग ऐप्स पर सेवाएं होल्ड करने के निर्देश दिए हैं।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई ऑपरेटर बस चलाता है, तो यात्रियों को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी उसकी होगी। यूनियन ने आरटीओ पर बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर हठधर्मिता और दबाव की राजनीति का आरोप लगाया है। ऑपरेटरों का कहना है कि हीरापुरा में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए जब तक ये सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक बसें वहां से नहीं चलेंगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें