जयपुर

Rajasthan: चेकिंग के दौरान कार में मिलीं नोटों की गड्डियां, हैरान रह गई पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 3, 2023, 11:40 AM IST

पुलिस ने बताया, चेकिंग के दौरान एक कार की डिग्गी में एक कपड़े के थैले से 100, 200, 500 और 2000 रूपये के नोटों की गड्डियां मिलीं। इन रुपयों के बारे में युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद रकम को जब्त कर दिया गया है।

Image

पुलिस ने कार से जब्त की नोटो की गड्डी

Photo : iStock

जयपुर: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक से 21 लाख 48 हजार रूपये की नकदी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि कार चालक संदिग्ध रकम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस दल ने शनिवार को सांड रोड तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक कार को रूकवा कर तलाशी ली, जिसमें चालक के अलावा एक महिला भी बैठी थी।

मध्य प्रदेश का रहने वाला है युवक

पुलिस ने बताया कि चालक ने अपना नाम मध्यप्रदेश के इन्दौर निवासी 37 वर्षीय सुनील शर्मा बताया। अधिकारी ने बताया कि कार के पीछे डिग्गी में एक कपड़े के थेले में 100, 200, 500 और 2000 रूपये के नोटों की गड्डियां मिलीं, जिसके बारे में चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद रकम जब्त की गई।
End of Article