जयपुर

5 घंटे, 7 जिले और 652 बदमाश- राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आनंद पाल और लॉरेंस गैंग को खत्म करने की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2023, 10:29 PM IST

राजस्थान के सात जिलों में 2920 पुलिसकर्मियों ने एक साथ 350 से अधिक जगहों पर दबिश दी। जिसमें 652 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। हाल के दिनों में राजस्थान पुलिस की अपराधियों के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई के बाद से राजस्थान में क्राइम का ग्राफ गिरने की उम्मीद की जा रही है।

राजस्थान में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान पुलिस ने एक ही दिन में 652 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाईयों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस राजस्थान से आनंद पाल गैंग और लॉरेंस गैंग को खत्म करने की तैयारी कर चुकी है। सबसे ज्यादा इन्हीं दो गैंगों के बदमाश पकड़े गए हैं। राजस्थान में इन दोनों गैंगों की तूती बोलती है।

कहां मारी गई रेड

राजस्थान पुलिस ने रविवार को पांच घंटों के अंदर सात जिलों में 350 जगहों पर रेड मारी। इस दौरान 652 बदमाश गिरफ्तार किए गए। इसमें से ज्यादातर बदमाश आनंद पाल गैंग और लॉरेंस गैंग के हैं। यह कार्रवाई बीकानेर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, उदयपुर, जोधपुर, कोटा जिलों में हुई। इस रेड में 7 जिलों के SP भी शामिल थे। इस दौरान 2920 पुलिसकर्मियों भी मौजूद रहे।

पुलिस को क्या मिला

पुलिस को इस दौरान आनंदपाल के साथी राजू के पास से 6 पिस्टल 44 बुलेट और एक बुलेट प्रूफ जैकेट भी मिली है। इस बुलेट प्रूफ जैकेट का मरने से पहले आनंदपाल प्रयोग करता था। वहीं रोहित गोदारा के पास भी एक पिस्टल और बुलेट मिली है। श्री गंगानगर से लॉरेंस के करीबी कुलजीत राणा और आशीष विश्नोई गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इसी गैंग के 22 बदमाशों को श्री गंगानगर जिले से गिरफ्तार किया गया है। कोटा में 247 और जोधपुर जिले में 100, बीकानेर से 42, उदयपुर से 125, बीकानेर से 42, चुरू से 18, हनुमानगढ़ से 48 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इन बदमाशों के पास से पिस्टल, गोली, देशी कट्टा, स्मैक समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article