जयपुर

Rajasthan News: उदयपुर में छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए कर रहे थे प्रदर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 07:15 PM IST

Rajasthan News: उदयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस लाठीचार्ज में कुछ छात्रों के घायल होने की खबर भी है। छात्र अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सड़कों पर उतरे थे, जिसके बाद पुलिस ने पहले तो उन्हें समझाया, फिर जब छात्र उग्र होने लगे तो उन्होंने लाठीचार्ज कर दिया।

Image

udaipur: उदयपुर के पेसिफिक इंस्टिट्यूट के बाहर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Photo : Twitter

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर के पेसिफिक इंस्टिट्यूट के बाहर पुलिस ने सोमवार को छात्रों पर लाठीचार्ज किया। यहां छात्र इंस्टिट्यूट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि नर्सिंग पूरी होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिले हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ छात्रों की कई बार बातचीत हुई। प्रदर्शन खत्म करने की बात हुई, लेकिन बात बिगड़ती ही चली गई। इसके बाद जब छात्र उग्र होने लगे तो हिरणमगरी थाना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

इस प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुलिस छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटती दिख रही है। लाठी चार्ज के बाद छात्र वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article