जयपुर

राजस्थान में BJP का 'विजय Plan': युवा जोश और अनुभव का तालमेल, जातीय समीकरण भी साधे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2023, 10:21 AM IST

Rajasthan Election: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर विजय संकल्प टीम में 11 उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री और 11 कोषाध्यक्षों को शामिल किया गया है। इस टीम में भाजपा ने राजस्थान चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरणों को भी साधने का खूब प्रयास किया है।

Image

राजस्थान भाजपा

Photo : BCCL

Rajasthan Election: राजस्थान में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है और भाजपा के लिए यही एक मात्र राज्य ऐसा है, जहां उसे कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। इस बीच राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने विशेष तैयारी की है। पार्टी ने आगामी चुनावों में जीत हासिल करने के लिए यहां विजय संकल्प टीम का गठन किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर विजय संकल्प टीम में 11 उपाध्यक्ष, पांच महामंत्री और 11 कोषाध्यक्षों को शामिल किया गया है। इस टीम में भाजपा ने राजस्थान चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरणों को भी साधने का खूब प्रयास किया है। वहीं पार्टी ने कुछ पुराने और बड़े चेहरों को कार्यकारिणी से बाहर का रास्त दिखा दिया है, जिनके नामों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं।

भाजपा की टीम में युवा जोश और अनुभव का तालमेल

भाजपा ने राजस्थान के सियासी रण में कांग्रेस से लोहा लेने के लिए युवाओं की फौज तैयार की है। हालांकि, भाजपा की विजय संकल्प टीम में सभी समाज के अनुवभी नेताओं को भी तवज्जो दी गई है। पुरानी कार्यकारिणी के 10 चहरे भी नई टीम में शामिल किए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के इस बदलाव के बाद अब BJP के अन्य 7 मोर्चों में भी बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।

इन्हें मिली नई टीम में जगह

भाजपा की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में बाबा बालकनाथ योगी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुखबीर जौनपुरिया, सीआर चौधरी, नारायण पंचारिया, सरदार अजयपाल, मुकेश दाघीच, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, प्रभुलाल सेनी, जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगडी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भजनलाला शर्मा, दिया कुमारी, जगवीर छाबा, दामोदर अग्रवाल, मोतीलाला मीणा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। विजेंद्र पूनियां, प्रियंका मेघवाल बालान, वासुदेव चावला, भानुप्रताप सिंह, नीलम गुर्जर, महेंद्र कुमावत, हीरालाल नागर, सांवलाराम देवासी, अनन्तराम विश्नोई, कृष्णा कटारा, पिंकेश पोरवाल को प्रदेश मंत्री, पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष तो डॉ. श्याम अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

(भंवर पुष्पेंद्र इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article