जयपुर

Rajasthan Corona: राजस्थान में कोरोना से दो और लोगों की मौत, 547 नये मामले आए सामने

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 18, 2023, 10:53 PM IST

Rajasthan Corona: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,633 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,34,859 हो गई। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 61,233 पर पहुंच गई है। देश में अभी 61,233 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

Image

राजस्थान में भी बढ़ रहा है कोरोना का कहर

Photo : BCCL

Rajasthan Corona: पूरे देश की तरह राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से राजस्थान में दो और लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 500 से ज्यादा मामले सामने हैं।

जयपुर में एक की मौत

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई है वहीं 547 नये मामले सामने आये हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को इस घातक संक्रमण से राजधानी जयपुर और झालावाड़ में एक-एक मरीज की मौत हो गई। वहीं 547 संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं।

बाकी जिलों का हाल

विभाग के अनुसार, 547 नये मामलों में जयपुर में 135, भरतपुर में 69, अलवर में 50, नागौर में 43, जोधपुर में 42 और बीकानेर में 32 मामले शामिल हैं।

राज्य में वर्तमान में 2,858 कोविड मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं 235 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हो गये हैं।

भारत में कोविड की स्थिति

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,633 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,34,859 हो गई। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 61,233 पर पहुंच गई है। देश में अभी 61,233 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,42,42,474 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,27,271 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article