जयपुर

अशोक गहलोत हुए घायल, बाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट, दायें पैर के अंगूठे का निकल गया नाखून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 11:58 PM IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गयी और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया। हालांकि इलाज के बाद घर लौट आए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम की सलाह दी है।

Image

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हुए घायल (तस्वीर-फेसबुक)

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को गुरुवार को बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया। पैरों में चोट लगने के बाद यहां सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ अचल शर्मा के अनुसार उनके बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया और दाहिने पैर के अंगूठे में भी चोट आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि इलाज के बाद गहलोत घर लौट आए हैं और डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठीक हैं और आवास लौट आए हैं। शर्मा ने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री के चोट लगने से उनके बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया है। उपचार के बाद अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास वापस आ गए हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि मुख्यमंत्री को चोटें कैसे लगीं।

बाद में, गहलोत ने ट्वीट किया कि वह अपने आवास पर एक बैठक के बाद अपने कमरे में जा रहे थे, तभी फिसल गए और उनके पैरों में चोट लग गई। उन्होंने ट्वीट में कहा कि आज एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय फिसलने से मेरे दोनों पैरों के अंगूठों में चोट आई है। सवाई मान सिंह अस्पताल में प्रारम्भिक इलाज के बाद मैं आवास पर आ गया हूं। फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कामकाज करूंगा (एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article