CM Gehlot Corona Positive: देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में भी तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें कोरोना के हलके लक्षण हैं और डॉक्टरों के सुझाव के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अपने निवास से काम करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं, उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वसुंधरा ने ट्वीट किया, कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं पूरी तरह से क्वारंटीन हूं। राजे ने कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में रहे हैं, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।
राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए और कल शाम तक 189 संक्रमित उपचाराधीन थे।
