जयपुर

Video: राजस्थान के इस गांव में रंग-गुलाल नहीं बल्कि पत्थरों से खेली जाती है होली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2023, 08:54 PM IST

राजस्थान के भीलूड़ा गांव में एक अजीब परंपरा है, यहां रंग या गुलाल से नहीं बल्कि पत्थरों से होली खेली जाती है। जिसमें हर साल दर्जनों लोग घायल हो जाते हैं। इस बार भी कई लोग घायल हुए हैं।

राजस्थान के सागवाडा(डूंगरपुर) इलाके में एक गांव हैं, जहां पत्थरों से होली खेली जाती है। इस बार भी इसी तरह की होली खेली गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

भीलूड़ा गांव में आज रंग गुलाल से नहीं, पत्थरों की होली खेली गई। ढोल कुंडी की थाप पर होली की चीत्कार करते हुए दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए।

पत्थरों की मार से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। किसी के हाथ तो किसी के पैर और सिर पर पत्थर लगे।

घायलों का भीलूड़ा अस्पताल में इलाज करवाया गया। यहां मान्यता है कि पत्थरों की चोट से निकलने वाला खून जब जमीन पर गिरता है तो गांव में कोई अनहोनी नहीं होती है। गांव में सालभर खुशहाली रहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article